comscore

WhatsApp चैट पर लगा सकते हैं लॉक, आ गया नया फीचर

WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। यूजर्स की चैट को सुरक्षित रखने के लिए Lock Chat फीचर आया है। इसकी मदद से चैट पर लॉक लगा सकेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: May 02, 2023, 09:20 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp चैट पर लॉक लगाने के लिए नया फीचर रोल आउट हो रहा है।
  • लॉक की गई चैट एक अलग सेक्शन में दिखाई देगी।
  • इस फीचर को अभी कुछ ही यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया फीचर आ गया है। इसकी मदद से वे अपनी व्हाट्सऐप चैट पर लॉक लगा सकेंगे। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग पर पासकोड के साथ-साथ फिंगरप्रिंट लॉक लगाने की सुविधा मिलती है। अब Meta के स्वामित्व वाले इस ऐप के अंदर चैट पर भी लॉक लगा पाएंगे। कंपनी Lock Chat नाम के एक फीचर को रोल आउट कर रही है। हालांकि, अभी इसे सभी यूजर्स के लिए नहीं लाया गया है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

WhatsApp Lock Chat Feature

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस Lock Chat फीचर के बारे में जानकारी दी गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, TestFlight पर मौजूद iOS 23.9.0.71 के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लॉक चैट फीचर उपलब्ध है। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर

Image Credit- (WABetainfo)

इस सेक्शन में मिलेगी लॉक की गई चैट

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इससे पता चल रहा है कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा। आपको चैट इंफो में जाकर यह देखना होगा कि Lock Chat फीचर आपके लिए इनेबल है या नहीं। news और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉक की गई चैट एक अलग Locked Chats सेक्शन में दिखाई देगी। उसको एक्सेस करने के लिए आपको फेस आईडी और टच आईडी का यूज करना होगा।

नोटिफिकेशन में नहीं होगी यह जानकारी

ध्यान रखें कि आपकी चैट को सुरक्षित रखने के लिए इस फीचर को लाया गया है। इस कारण इन चैट के लिए नोटिफिकेशन में आपको मैसेज प्रीव्यू और ऑथर की जानकारी नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि नोटिफिकेशन आने पर भी किसी को यह पता नहीं चलेगा कि आपके पास किसका और क्या मैसेज आया है। इसके अलावा, लॉक की गई चैट को और भी प्राइवेट रखने के लिए फोन की गैलरी में मीडिया को ऑटो-सेव नहीं किया जाता है।

व्हाट्सऐप पर फेस आईडी या टच आईडी का यूज करके चैट को लॉक किया जा सकता है। इसकी मदद से ऐप ओपन होने के बाद भी कोई आपकी निजी चैट तक नहीं पहुंच पाएगा। यह फीचर आपकी प्राइवेट चैट को हमेशा सुरक्षित रहेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

चैट को लॉक करने की सुविधा अब कुछ बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में सभी लोगों के लिए रोल आउट किया जा रहा है।