Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 01, 2023, 08:39 PM (IST)
Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भारत में 47 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट पर बैन लगाया दिया है। कंपनी ने यह सख्त कदम व्हाट्सऐप यूजर्स की शिकायत को ध्यान में रखकर उठाया है। आपको बता दें कि मैसेजिंग ऐप इससे पहले भी कई बार भारतीय यूजर्स के अकाउंट पर बैन लगा चुका है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
व्हाट्सऐप द्वारा जारी की गई सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मार्च में 47 लाख भारतीय अकाउंट्स पर ताला लगाया। यह प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी के इंटरमीडियरी गाइडलाइन एंड डिजिटल मीडिया एथिक कोड नियम के तहत लगाया गया। इन अकाउंट्स पर सरकार और कंपनी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। और पढें: WhatsApp Username बनाते समय इन बातों का नहीं रखा ध्यान, बाद में पड़ेगा पछताना
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि मैसेजिंग ऐप ने 1 मार्च से 31 मार्च के बीच कुल 4,715,906 अकाउंट्स को बैन किया, जिसमें 1,659,385 अकाउंट्स पर शिकायत मिलने से पहले ही प्रतिबंध लगाया गया। जबकि बाकि बचे हुए अकाउंट्स पर शिकायत के बाद बैन लगाया गया। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर
व्हाट्सऐप ने कहा कि 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हर महीने की कंप्लाएंस रिपोर्ट पेश करनी होती है। इस रिपोर्ट में यूजर्स से मिली शिकायतों और उनपर लिए गए एक्शन की जानकारी मौजूद होती है। इसके अलावा, रिपोर्ट में हेट स्पीच और फर्जी खबर से जुड़े कंटेंट का भी जिक्र होता है।
मार्च से पहले व्हाट्सऐप ने 1 जनवरी से 28 फरवरी के बीच 4,597,400 भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था। इनमें 1,298,000 अकाउंट्स ऐसे थे, जिन्हें शिकायत मिलने के बाद प्लेटफॉर्म से हटाया था।
आपको बता दें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने हाल ही में नया साइड-बाय-साइड फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर के आने से यूजर मौजूदा चैट से बाहर निकले बिना आसानी से दूसरी चैट में स्विच कर सकते हैं। इससे यूजर्स का चैटिंग अनुभव बेहतर होगा और इससे उन्हें चैट पर पूरा कंट्रोल मिलेगा।
फिलहाल, यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में इस सुविधा को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Voice Message Transcription फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया था। इसकी मदद से यूजर वॉइस मैसेज को पढ़ सकते हैं।