comscore

WhatsApp से हाई-क्वालिटी में भेज पाएंगे वीडियो, आ गया नया फीचर

WhatsApp कुछ बीटा यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। यह उन्हें हाई-क्वालिटी में वीडियो शेयर करने की सुविधा देगा। इसे अभी सभी के लिए रोल आउट नहीं किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 30, 2023, 11:33 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp से वीडियो शेयर करते समय अब दो ऑप्शन मिलेंगे।
  • फोटो के साथ-साथ वीडियो को भी हाई-क्वालिटी में सेंड कर पाएंगे।
  • अब व्हाट्सऐप से मीडिया शेयर करते समय उसकी क्वालिटी खराब नहीं होगी।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp भविष्य में कई शानदार फीचर्स रोल आउट करने वाला है। Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप न सिर्फ यूजर्स को मैसेज करने की सुविधा देता है। बल्कि वे इसके जरिए डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। व्हाट्सऐप से मीडिया शेयर करते समय उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। news और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट

इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी हाई-क्वालिटी मीडिया शेयर करने की सुविधा दे रहा है। अभी कुछ दिनों पहले कंपनी ने हाई-क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा जारी की थी। अब ऐप वीडियो के लिए यह फीचर रोल आउट कर रहा है। फिलहाल, इसे केवल बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

WhatsApp High-Quality Video

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.23.14.10 update इंस्टॉल करने के बाद एक फीचर रोल आउट किया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स हाई-क्वालिटी वीडियो शेयर कर सकते हैं। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

हालांकि, इसे अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। आगे आने वाले समय में कंपनी इसे सभी फीचर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

फोटो के लिए पहले ही रिलीज हो चुकी सुविधा

इससे पहले WhatsApp beta for Android 2.23.12.13 update के साथ बीटा यूजर्स के लिए हाई-क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा जारी की थी। यह फीचर यूजर्स को बेहतर क्वालिटी के साथ आसानी से फोटो शेयर करने की सुविधा देता है।

हाई-क्वालिटी का यूज करके फोटो भेजते समय मैसेज बबल के भीतर इसे हाई-क्वालिटी वाली फोटो के रूप में दिखाने वाला एक नया टैग दिखाई देता है। पिछले कुछ हफ्तों में यूजर्स ने वीडियो पर भी यही टैग देखा है। हालांकि, वीडियो के लिए इस ऑटोमैटिक टैगिंग के पीछे की प्रक्रिया साफ नहीं है।

अब मिलेंगे दो ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें वीडियो शेयर करते समय यूजर्स को मिल रहे दो ऑप्शन दिखाए गए हैं। वीडियो सिलेक्ट करने पर अब दो ऑप्शन Standard Quality और HD Quality का ऑप्शन मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें कि यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा आपके व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए इनेबल है तो ऐसे वीडियो को सिलेक्ट करें, जो साइज में बड़ा हो। इसे अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ यह सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।