comscore

अब लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी एडिट कर पाएंगे WhatsApp मैसेज, आ गया नया फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नई सुविधा लेकर आया है। अब यूजर्स भेजे गए मैसेज को एडिट कर पाएंगे। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 13, 2023, 10:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp एडिट मैसेज फीचर को बीट यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है।
  • यूजर्स भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए नए-नए फीचर्स रोल आउट कर रहा है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लैपटॉप और डेस्कटॉप के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए भी मैसेज एडिटिंग फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से यूजर्स भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस फीचर को कुछ ही लकी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। आगे आने वाले अपडेट के साथ फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा। कंपनी मई में ही ऐप के लिए अनाउंस कर चुकी है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Edit Messages Feature

Meta के स्वामित्व वाले ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Edit Message के रोल आउट होने की जानकारी दी है। Microsoft Store पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट से पता चला है कि कंपनी ने लंब इंतजार के बाद Edit Message फीचर को रोल आउट कर दिया है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

यूजर्स को मिलेगा यह ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें मैसेज पर एडिट का ऑप्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। मैसेज मेन्यू में लोगों को अब रिप्लाई, कॉपी, फॉर्वड, स्टार, एडिट, डिलीट, सिलेक्ट और इंफो के ऑप्शन मिलेंगे। एडिट बटन पर क्लिक करके मैसेज को एडिट किया जा सकेगा। इन ऑप्शन के नीचे ही इमोजी की लिस्ट दिखाई देगी।

व्हाट्सऐप एडिट मैसेज फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का फीचर है, जो जल्दी में मैसेज गलत लिख देते हैं। इसकी मदद से उन्हें मैसेज को डिलीट किए बिना सही कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उनके पास केवल 15 मनिट का समय होगा। इसका मतलब है कि लोगों को मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर ही उसे एडिट करना होगा।

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि एडिट मैसेज फीचर को आपके अकाउंट के लिए लिए रोल आउट किया गया है या नहीं तो एक मैसेज सेंड करें और फिर मैसेज मेन्यु में जाकर देख लें।

बता दें कि अभी इसे लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट को इंस्टॉल करने वाले बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ यह फीचर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डिटेल शेयर नहीं की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फीचर पर भी कर रहा काम

इसके अलावा भी व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। वेबबीटाइंफो ने अपने रिपोर्ट में कहा कि 2.23.12.20 एंड्रॉइड अपडेट सामने आया है, जिससे पता चला है कि व्हाट्सऐप चैनल नोटिफायर फीचर पर काम कर रहा है। इस सुविधा के एक्टिवेट होने पर यूजर को तब नोटिफिकेशन मिलेगा, जब उनके अकाउंट पर चैनल फीचर उपलब्ध होगा।