Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 09, 2024, 10:52 AM (IST)
WhatsApp लगातार Communities के लिए नए-नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। पिछले साल भी व्हाट्सऐप ने कम्युनिटीज के लिए कई नई सुविधाएं जारी की थीं। अब व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है, जो लोगों को कम्युनिटी ग्रुप में आए मैसेज पर रिप्लाई करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, अभी यह सुविधा कुछ ही लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट हुआ है। इसे भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ लाया जा रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp पर फोटो भेजते समय क्वालिटी खराब हो जाती है? ऐसे भेजें HD इमेज
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Announcement replies फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.4.12 update के साथ व्हाट्सऐप ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया जा रहा है। इसकी मदद से अनाउंसमेंट ग्रुप में आने वाले मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह साफ पता चल रहा है कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट को देखें तो अब यूजर्स को यहबह सुविधा मिल रही है कि वे अनाउंसमेंट ग्रुप में आए मैसेज का रिप्लाई वैसे ही कर पाएंगे, जैसे चैट में आए किसी स्पेसिफिकेशन मैसेज का कर पाते हैं। आप जिस मैसेज का रिप्लाई करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। अब एक बॉक्स बनकर आएगा। इसमें अपना रिप्लाई एड कर दें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस मैसेज पर जितने रिप्लाई आएंगे, उस पर उनकी संख्या भी दिखाई देगा। इससे ग्रुप मेंबर्स को पता चल पाएगा कि उस पर कितने रिप्लाई आए हैं।
ध्यान रखें कि Meta के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अभी यब सुविधा टेस्टिंग के तौर पर कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट की है। आगे आने वाले समय में इसे बाकी सभी के लिए यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
इसके अलावा भी WhatsApp कई कम्युनिटी फीचर पर काम कर रहा है, जिनमें से कुछ अभी डेवलपमेंट फेज में है और कई को बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा चुका है।