Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 06, 2024, 11:52 AM (IST)
WhatsApp Channels के लिए एक नए फीचर पर काम चल रहा है। चैनल्स लॉन्च करने के बाद से लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसे और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहे हैं। अब कंपनी Pin Channels नाम के एक फीचर पर काम कर रही है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस फीचर की मदद से यूजर चैनल को पिन कर सकते हैं। अभी तक पिन करने की सुविधा चैट और मैसेज तक ही सीमित है। इसके बाद से चैनल्स को भी पिन कर सकेंगे। आइये, इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी pin channels नाम के फीचर पर काम कर रही है। गूगल प्ले स्टोर से पता चला है कि WhatsApp beta for Android 2.24.4.3 update से पता है कि कंपनी ऐसा फीचर ला रही है, जिससे आप जरूरी और अपने पसंद के चैनल को चैनल्स लिस्ट में पिन करके टॉप पर रख सकते हैं। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
रिपोर्ट में एक एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, अपडेट्स टैब पर क्लिक करने के बाद आपको चैनल्स की लिस्ट दिखेगी। आपने जिस चैनल को पिन किया होगा, वह लिस्ट में सबसे ऊपर होगा और उस पर पिन का आइकन बना दिखेगा। यह फीचर बिल्कुल पिन चैट सुविधा की तरह ही काम करेगा। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स
WhatsApp इस फीचर के आने से आप अपने पसंदीदा और जरूरी चैनल्स को पिन करके लिस्ट में टॉप पर रख पाएंगे। इससे उन्हें लिस्ट में ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ भविष्य में पहले बीटा टेस्टर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर लाया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी चैनल्स के लिए और भी कई फीचर्स पर काम रही है। यूजर्स जल्द इनका यूज कर पाएंगे।