WhatsApp पर फोटो भेजते समय क्वालिटी खराब हो जाती है? ऐसे भेजें HD इमेज
June 28, 2026
Ashutosh Ojha
WhatsApp खोलें और उस चैट में जाएं, जहां आपको फोटो भेजनी है। इसके बाद + (Attach) या Gallery पर टैप करें।
अब अपनी पसंद की फोटो सिलेक्ट करें। फोटो चुनने के बाद आपको उसका प्रीव्यू दिखाई देगा।
फोटो भेजने से पहले स्क्रीन के ऊपर दिए गए HD बटन पर टैप करें। यही ऑप्शन फोटो की बेहतर क्वालिटी बनाए रखता है।
अब Standard की जगह HD Quality चुनें। इससे फोटो ज्यादा डिटेल और बेहतर क्लैरिटी के साथ भेजी जाएगी।
HD मोड चुनने के बाद Send बटन दबाएं। सामने वाले व्यक्ति को फोटो पहले से बेहतर क्वालिटी में मिलेगी।
अगर फोटो की ओरिजिनल क्वालिटी चाहिए, तो उसे Photo की बजाय Document के रूप में भेजें। इससे लगभग कोई कंप्रेशन नहीं होता।
जब भी फोटो की क्वालिटी आपके लिए जरूरी हो, तो हमेशा HD Mode या Document के जरिए फोटो भेजें। इससे तस्वीर ज्यादा साफ और ओरिजिनल क्वालिटी के करीब रहती है।
Thanks For Reading!
फोन की परफॉर्मेंस हो गई Low, फॉलो करें ये टिप्स
अगली वेब स्टोरी देखें.