comscore

WhatsApp ला रहा Reshare Status Update, शेयर कर पाएंगे कॉन्टैक्ट का स्टेटस

WhatsApp Reshare Status Update के जरिए आप अपने कॉन्टैक्ट का स्टेटस शेयर कर सकते हैं। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 15, 2025, 01:53 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को किसी भी कॉन्टैक्ट का स्टेट्स अपडेट शेयर करने की सुविधा देगा। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। हालांकि, इस फीचर का यूज आप तब ही कर पाएंगे, जब कॉन्टैक्ट ने आपको स्टेटस शेयर करने की परमिशन देगा। फीचर की डिटेल के लिए नीचे पढे़ं। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

WhatsApp Reshare Status Update

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WAbeatinfo ने इस फीचर के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.16.19 update से पता चला है कि कंपनी Reshare Status Update नाम के फीचर पर काम कर रहा है। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। रिपोर्ट में यह फीचर साफ-साफ दिख रहा है। इसे भविष्य में आगे आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। स्क्रीनशॉट में स्टेटस शेयर करने के लिए एक बटन दिख रहा है। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Continue का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करके आप स्टेटस को रीशेयर कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

रीशेयर करते समय आपको दो मैसेज दिखेंगे। फोटो में लिखा है कि आप किसी का स्टेटस शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उनकी परमिशन होनी चाहिए। साथ ही, जब आप उनको स्टेटस शेयर करेंगे तो कॉन्टैक्ट को इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी और भी कई फीचर्स पर काम कर रही हैं, जिनमें से कुछ को रोल आउट कर दिया गया है और कई अभी भी डेवलपमेंट फेज में है।