Published By: Mona Dixit | Published: Apr 20, 2023, 08:53 AM (IST)
WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए एक से एक अच्छे फीचर्स रोल आउट किए जा रहे हैं। अब Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप रीडिजाइन कीबोर्ड पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। नए कीबोर्ड में यूजर्स को कीबोर्ड टाइप सिलेक्शन बार नीचे की जगह ऊपर की ओर मिलेगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबासाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर Android 2.23.9.2 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta आया है। इस अपडेट से पता चला है कि ऐप कीबोर्ड को रीडिजाइन करने पर काम रहा है। और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसके अनुसार, अब नए कीबोर्ड में कीबोर्ड टाइप सिलेक्ट करने का ऑप्शन नीचे जगह ऊपर मैसेज बार में दिया गया जाएगा। लग रहा है कि यह बार अलग-अलग कैटेगरी की इमोजी तक पहुंच को हटा देगा। और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!
कैटेगरी बार यूजर्स को इमोजी की विभिन्न कैटेगरी तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देता है। यह उन यूजर्स के लिए मददगार है, जो अक्सर इमोजी का यूज करते हैं। कैटेगरी बार को हटाना चिंता का कारण हो सकता है क्योंकि एक निश्चित इमोजी भेजने के लिए अधिक स्क्रॉलिंग करनी पड़ सकती है।
ध्यान दें कि अभी यह डेवलपमेंट फेज में है और रिलीज के समय इसमें कोई बदलाव हो सकता है। इसे अभी तक कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है। ध्यान दें कि यह अपडेट पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ संगतता के बारे में और जानकारी देता है क्योंकि ऐसा लगता है कि यह अब 5.0 से कम Android वर्जन के साथ संगत नहीं है।
व्हाट्सऐप एंड्रॉइड के पुराने वर्जन के लिए सपोर्ट खत्न कर रहा है। इससे यह सुनिश्चित हो सके कि ऐप नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं का लाभ उठा सके और बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस दे सके।