comscore

WhatsApp में जोड़ पाएंगे सोशल मीडिया अकाउंट, आ रहा नया फीचर

WhatsApp में जल्द नया फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स को ऐप में सोशल मीडिया प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा मिलेगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 17, 2025, 08:45 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में जल्द नया फीचर जोड़ने की तैयारी चल रही है। इस सुविधा के आने से यूजर्स अपनी प्रोफाइल में सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक को जोड़ पाएंगे, जिससे कम्युनिकेशन बेहतर होगा और प्रोफाइल को सर्च करना आसान हो जाएगा। साथ ही, इससे यूजर्स की रीच भी बढ़ जाएगी। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

WhatsApp Profile Link

व्हाट्सएप में आने वाले फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि iOS 25.7.10.70 बीटा अपडेट से मैसेजिंग ऐप में आने वाले ‘प्रोफाइल लिंक’ फीचर की जानकारी मिली है। इस सुविधा का सपोर्ट सबसे पहले आईफोन (iPhone) यूजर्स को मिलेगा। यह अभी डेवलपमेंट में है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि व्हाट्सएप का नया फीचर प्रोफाइल लिंक बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वे इस फीचर के जरिए अपनी Instagram प्रोफाइल के लिंक को व्हाट्सएप में जोड़ पा रहे हैं। इसके लिए ऐप की सेटिंग में ऐड ए सोशल मीडिया प्रोफाइल ऑप्शन मिलेगा। इसमें इंस्टाग्राम यूजरनेम एंटर करना होगा, जो चैट इंफो स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे अन्य यूजर्स आसानी से यूजर के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच सकेंगे।

मिलेगा प्राइवेसी कंट्रोल

व्हाट्सएप के प्रोफाइल लिंक फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि यूजर्स को इस पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। वे यह तय कर पाएंगे कि कौन उनके इंस्टाग्राम लिंक को देख पाएगा और कौन नहीं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब होगा रोलआउट

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि व्हाट्सएप के प्रोफाइल लिंक फीचर की टेस्टिंग चल रही है। यह अभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस सुविधा को अप्रैल के अंत या फिर मई की शुरुआत में यूजर्स के लिए रिलीज किया जा सकता है।