WhatsApp पर एक नई प्रकार की ठगी का मामला सामने आया है, जिसके मासूम यूजर्स शिकार हो रहे हैं। दरअसल, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp समेत फेसबुक और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मौजूद यूजर्स के पास एक मैसेज आता है। उस मैसेज में Youtube पर मौजूद एक Video को लाइक करने को कहा जाता है और उसके बदलने में कुछ पेमेंट करने का भी वादा किया जाता है। ऐसे में एक लाइक के बदले में 50 रुपये की रकम का ऑफर मासूम यूजर्स को आसानी से फंसा सकता है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
मौजूदा समय में अधिकतर यूजर्स के स्मार्टफोन में WhatsApp इंस्टॉल होता है और बेरोजगार लोगों को यह ऑफर्स काफी आकर्षित करता है। इसमें हैकर्स द्वारा दावा किया जाता है कि वे एक लाइक पर 50 रुपये देंगे। ऐसे में स्कैम करने वाले मासूम यूजर्स से वादा करते हैं कि वह सिर्फ लाइक की मदद से पूरे दिन में 5000 रुपये तक कमा सकते हैं। यह लाइक एक टाइम शेड्यूल के अनुसार भेजने का वादा किया जाता। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning
स्कैमर्स द्वारा एक बार यूजर्स का भरोसा जीतने के बाद रुपये भेजने का नाटक करते हैं और मासूम यूजर्स को बताते हैं कि रुपये भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद वे यूजर्स को एक ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं, जिससे वह अमाउंट आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार
फर्जी ऐप की मदद से ठग यूजर्स की बैकिंग संबंधित जानकारी को इकट्ठा कर लेते हैं और OTP को भी एक्सेस कर लेते हैं। इसके बाद उसके अकाउंट को खाली कर दिया जाता है।
ऐसे ही किसी भी प्रकार के स्कैम से बचने के लिए जरूरी है कि मासूम यूजर्स किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही गूगल प्ले स्टोर के अलावा किसी दूसरे सोर्स से ऐप को इंस्टॉल न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले या बैंक डिटेल्स देने से पहले अपनी जानकारी को वहां शेयर न करें।