Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 05, 2025, 12:07 PM (IST)
WhatsApp वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए तीन नई सुविधाएं लेकर आया है। कुछ समय पहले वीडियो और वॉयस कॉल के लिए कंपनी ने कुछ सुविधाएं पेश की थी। अब एक बार फिर वीडियो और वॉयस कॉल के लिए नए फीचर्स आए हैं। इन्हें अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए लाया गया है। या फीचर्स वीडियो और वॉयस कॉल के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बना देंगे। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल
WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने नए कॉलिंग फीचर्स की जानकारी पेश की है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.25.10.16 update से पता चला है कि WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉल के लिए बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर
रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट में तीनों नए फीचर्स साफ-साफ दिख रहे हैं। स्क्रीनशॉट में कुछ बीटा टेस्टर वॉयस और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई तीन नई सुविधाओं का यूज कर पा रहे हैं। इन सुविधाओं में से पहला नया म्यूट बटन है, जो आने वाली वॉयस कॉल नोटिफिकेशन पैनल में दिखाई देता है। यह बटन यूजर्स को माइक्रोफोन को म्यूट करते हुए कॉल पिक करने की सुविधा देता है। यह फीचर तब बहुत काम आएगा, जब यूजर्स को जल्दी में कॉल स्वीकार करने की जरूरत होती है लेकिन वे तुरंत बातचीत कर पाते हैं। मीटिंग या शोरगुल के समय यह काफी काम आएगा। और पढें: WhatsApp Username: अब बिना नंबर शेयर किए करें व्हाट्सऐप चैट, ऐसे बनाएं अपना यूनिक यूजरनेम
एक और जरूरी फीचर इनकमिंग वीडियो कॉल को पिक करने से पहले वीडियो को इनेबल करने की है। पहले, यूजर्स को अपना कैमरा बंद करने से पहले कॉल का जवाब देना पड़ता था, जो असुविधाजनक हो सकता था। इस अपडेट के साथ, यूजर्स अब अपने कैमरे को बंद करके वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा, व्हाट्सऐप वीडियो कॉल में इमोजी रिएक्शन की सुविधा भी दे रहा है। यह सुविधा प्रतिभागियों को बातचीत में बाधा डाले बिना रियल टाइम में प्रतिक्रिया करने की ,सुविधा देती है।