comscore

WhatsApp में जल्द मिलेगी मैसेज पिन करने की सुविधा, ऐसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp में पिन मैसेज करने की सुविधा लाने पर काम किया जा रहा है। फीचर रिलीज होने से पहले नए अपडेट में इसका प्रिव्यु देखने को मिला है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 21, 2023, 09:13 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp चैट में मैसेज को पिन करने के लिए नया फीचर लाया जा रहा है।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।
  • मैसेज के साथ ही यूजर को पिन करने का ऑप्शन मिलेगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स को चैट और ग्रुप्स में मैसेज पिन करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। काफी समय पहले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के अपकमिग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस बारे में जानकारी दी था। अब नए अपडेट के साथ इसका प्रिव्यू देखने को मिला है। Pinned Messages के मदद से यूजर्स चैट में किसी भी जरूरी मैसेज को पिन कर पाएंगे। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

WhatsApp Pinned Messages

Android 2.23.3.17 update के लिए आए WhatsApp Beta से पता चला था कि Meta के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो मैसेज को पिन करने की सुविधा देगा। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर चैट में जरूरी मैसेज को पिन करके चैट में ऊपर रख सकते हैं। यह अभी भी डेवलपमेंट के अधीन है। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर

कैसे करेगा काम?

WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, प्ले स्टोर पर उपलब्ध Android 2.23.7.3 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta से इस नए अपकमिंग फीचर का प्रिव्यू देखने को मिला है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि नए फीचर के आने के बाद कैसे मैसेज को पिन किया जा सकेगा। news और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे

इसके लिए मैसेज मेन्यू में आ रहे पिन ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। पिन करने के बाद उस पर एक छोटा आइकन आएगा, जिससे पता चल जाएगा कि इस मैसेज को पिन किया गया है। इससे आप कभी भी आसानी से उस मैसेज तक पहुंच पाएंगे।

यूजर्स को होगा फायदा

मैसेज को चैट के टॉप पर पिन करने की सुविधा यूजर्स के लिए काफी उपयोगी होगी। यह चैट में सभी को जरूरी मैसेज बाद में आसानी से ढूंढने में मदद करेगा। पिन किए गए मैसेज ग्रुप चैट को अधिक व्यवस्थित भी बनाते हैं, क्योंकि जब बहुत सारे मैसेज मिलते हैं तो यह ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है कि क्या जरूरी है।

पिन किए गए मैसेज निश्चित रूप से काम के मैसेज को आसानी से ढूंढने में मदद करते हैं और सभी को सबसे अधिक ध्यान केंद्रित रखने में मदद करते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बता दें कि व्हाट्सऐप का Pinned Messages फीचर अभी भी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।