comscore

WhatsApp Channels होगा अपडेट, जल्द देखने को मिलेगा व्यूअर्स काउंट

WhatsApp Channels में नया टूल जोड़ने की तैयारी चल रही है। इस फीचर के आने से यूजर्स देख पाएंगे कि किस पोस्ट को कितने व्यूअर्स ने देखा है। इससे चैनल ऑनर्स को यह जानने में आसानी होगी कि व्यूअर्स को क्या पसंद है और क्या नहीं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 24, 2025, 12:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने पॉपुलर फीचर Channels को बेहतर बनाने के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रहा है। इस सुविधा नया टूल जोड़ने की तैयारी चल रही है, जिससे यूजर्स यह देख पाएंगे कि किस पोस्ट पर कितने व्यूज आए हैं। इसके प्लेटफॉर्म पर आने से व्यूअर्स एंगेजमेंट का पता चलेगा, जिससे चैनल ऑनर्स अपने कंटेंट को बेहतर बना पाएंगे। फिलहाल, फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई डिटेल नहीं मिली है। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

Wabetainfo की रिपोर्ट में कहा गया कि Android 2.23.24.15 बीटा अपडेट से WhatsApp Channels में मिलने वाले फीचर की जानकारी मिली है। इससे यूजर्स प्लेटफॉर्म में ही व्यूअर्स की संख्या देख पाएंगे। फिलहाल, नई सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपकमिंग फीचर को आने वाले दिनों में यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Wabetainfo व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स को ट्रैक करती है। इनकी जानकारी 99 प्रतिशत सही निकलती है। news और पढें: WhatsApp Channels में बना पाएंगे अपनी प्रोफाइल, आ रहा नया फीचर


स्क्रीनशॉट देखने से पता चलता है कि व्हाट्सएप चैनल विंडो में शेयर की गई पोस्ट के नीचे व्यूअर्स काउंट को देखा जा सकता है। इससे यह जानकारी मिल रही है कि अपडेट को कितने व्यूअर ने देखा है। इस जानकारी से चैनल मेकर्स अपनी परफॉर्मेंस को सुधार सकेंगे और यह जान पाएंगे कि व्यूअर्स किस तरह का कंटेंट देखना चाहते हैं।

इस फीचर के आने से चैनल मेकर्स को रीच बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा। साथ ही, वे यह भी जान पाएंगे कि उनके व्यूअर्स को क्या पसंद है और क्या नहीं। कुल मिलाकर कहें तो यह टूल चैनल ऑनर्स के बहुत काम आएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हाल ही में रोलआउट हुआ यह फीचर

आपको अंत बताते चलें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए चैट थीम फीचर को रोलआउट किया था। इसकी मदद से अब यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी चैट को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में अलग-अलग कलर व डिजाइन वाली चैट थीम मिलेंगी। इसके साथ नए कलर और वॉलपेपर भी मिलेंगे।