Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 08, 2025, 01:01 PM (IST)
WhatsApp एक नए फीचर पर काम रहा है। यह WhatsApp Channel में Poll में फोटो जोड़ने की सुविधा देगा। अपकमिंग फीचर की मदद से पोल के जरिए सवाल पूछने के लिए ऑप्शन्स में फोटो भी जोड़ पाएंगे। फिलहाल, कंपनी इस फीचर को डेवलप कर रही है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप, अपने चैनल्स फीचर को और भी उपयोगी बनाने के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं लाता रहता है। WhatsApp Channels में Poll Options में फोटो असाइन करने वाला फीचर भी लोगों के काम को आसान बनाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABeatinfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.1.17 update से पता चला है कि कंपनी चैनल्स में पोल ऑप्शन के लिए फोटो जोड़ने की सुविधा देने पर काम कर रही है। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह ऑप्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। पोल में फोटो जोड़ने की सुविधा दी जा रही है। इस फीचर को भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ लाया जाएगा। इससे WhatsApp Channels के मालिक प्रत्येक पोल ऑप्शन के लिए एक स्पेसिफिक फोटो असाइन कर पाएंगे। इससे पोल और भी मेजदार बन जाएगा और वोट देने वालों को भी वोट देने में अच्छा लगेगा।
ध्यान रखें यह फीचर अभी केवल डेवलमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद फीचर सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसका यूज करने के लिए लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। इसके अलावा, भी कंपनी कई फीचर्स पर काम कर रही है, जिन्हें जल्द लॉन्च किया जाएगा।