comscore

WhatsApp हुआ अपग्रेड, बिना नाम के बना सकेंगे व्हाट्सऐप ग्रुप

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। अब यूजर प्लेटफॉर्म पर बिना नाम के ग्रुप बना सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 23, 2023, 09:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म में नया फीचर ऐड किया है।
  • इस सुविधा के जरिए यूजर बिना नाम के ग्रुप बना सकते हैं।
  • इससे पहले कंपनी ने HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर ऐड किया है। इस सुविधा की मदद से यूजर प्लेटफॉर्म पर बिना नाम का ग्रुप बना सकते हैं। इसकी जानकारी Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने दी है। उनके पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट को देखा जा सकता है, जिसमें ग्रुप में जुड़ने वाले मेंबर का नाम ग्रुप के नाम के तौर पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

बिना नाम वाले ग्रुप में जोड़ सकेंगे 6 पार्टिसिपेंट

WhatsApp ने कहा कि ग्रुप में 1,024 पार्टिसिपेंट्स को जोड़ने की सुविधा मिलती है। अगर यूजर बिना नाम वाला ग्रुप बनाएंगे, तो उन्हें केवल 6 पार्टिसिपेंट्स जोड़ने की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने आगे कहा कि बिना नाम वाले ग्रुप के हर यूजर को ग्रुप का नाम अलग-अलग दिखाई देगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने अपने फोन में कॉन्टैक्ट्स को किस नाम से सेव किया है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

कब लॉन्च होगा नया फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने इस फीचर को लॉन्च कर दिया है, हालांकि, अभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। आने वाले हफ्तों में इस सुविधा को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

स्क्रीन शेयर फीचर

एचडी में फोटो भेजने की सुविधा देने से पहले कंपनी ने स्क्रीनशेयर फीचर की घोषणा की थी। इस फीचर के माध्यम से यूजर व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल के दौरान Zoom व Teams की तरह अपनी स्क्रीन दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं।

इससे पहले कंपनी ने चैनल फीचर को ग्लोबली लॉन्च किया था। यह सुविधा स्टेटस के बगल मिलती है। इसके माध्यम से यूजर व्हाट्सऐप पर अपनी पसंद की एक कम्युनिटी बनाकर उसपर बातचीत कर सकते हैं। इससे पहले चैट लॉक फीचर को भी रोलआउट किया गया था।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यूजर इसकी मदद से ऐप में किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि कोई भी चैट को नहीं पढ़ पाएगा। चैट लॉक करने के लिए उस चैट की इंफो में जाएं, जिसे लॉक करना चाहते हैं। यहां आपको चैट लॉक करने की सुविधा मिलेगी।