comscore

WhatsApp यूजर इंटरफेस में कर रहा बदलाव, बदल जाएगा View Once फीचर यूज करने का तरीका

WhatsApp यूजर इंटरफेस में एक बड़ा बदलवा कर रहा है। View Once फीचर के लिए अब चैट के अंदर अलग से कोई आइकन नहीं मिलेगा। अभी इस नए इंटरफेस पर कंपनी काम कर रही है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2023, 10:52 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp चैट रीस्टोर स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस रोल आउट कर रहा है।
  • View Once फीचर यूज करने का तरीका भी बदल जाएगा।
  • इसके लिए कंपनी नए इंटरफेस पर काम कर रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरिंयस को और भी मजेदार बनाने के लिए लगातार इंटरफेस में बदलाव कर रहा है। कंपनी चैट रिस्टोर स्क्रीन के लिए एक नया इंटरफेस रोल आउट कर रही है। अब ऐप फोटो और वीडियो के लिए View Once फीचर को इनेबल करने  के लिए नए मैसेज मेनू पर काम कर रहा है। यूजर्स को View Once फोटो और वीडियो शेयर करते समय नया इंटरफेस दिखेगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp पर फोटो भेजते समय क्वालिटी खराब हो जाती है? ऐसे भेजें HD इमेज

WhatsApp का नया यूजर इंटरफेस

Meta के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने नए इंटरफेस की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप व्यू वन्स फोटो और वीडियो भेजने के लिए अभी दिखे रहे यूजर इंटरफेस में बदलाव कर रहा है। news और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

अभी View Once के लिए कैप्शन बार में एक आइकन दिखाई देता है। इस आइकन पर क्लिक करके भेजी गई फोटो व्यू वन्स के तौर पर जाती है। Google Play Store पर मौजूद एंड्रॉइड 2.23.18.3 अपडेट के लिए आए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा से पता चला है कि आगे वाले अपडेट के साथ कंपनी भविष्य में यूजर्स के लिए नया इंटरफेस जारी करेगी। इसमें फोटो और वीडियो को एक बार देखने के तरीके को बदलेगा।

कैसा होगा नया इंटरफेस?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके अनुसार, भविष्य में View Once के साथ फोटो भेजने के लिए उन्हें किसी आइकन पर क्लिक नहीं करना होगा। यूजर्स को इसके लिए सेंड बटन पर ही प्रेस और होल्ड करना होगा।

प्रेस और होल्ड करने के बाद एक नया मेनू दिखाई देगा। यहां फोटो को View Once के तौर पर भेजने का ऑप्शन मिलेगा। यही बात वीडियो पर भी लागू होती है। ध्यान रखें कि नए मैसेज मेनू के साथ भी व्यू वन्स मोड में GIF नहीं भेज पाएंगे।

अभी यह इंटरफेस डेवलपमेंट फेज में है। भविष्य में आने वाले WhatsApp के अपडेट के साथ इसे बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह नया UI हो रहा रोल आउट

व्हाट्सऐप चैट को रिस्टोर करने के लिए कंपनी एक नया इंटरफेस रोल आउट कर रही है। नया इंटरफेस अभी केवल एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कुछ समय बाद यह भी सभी के लिए आ जाएगा।