comscore

Spotify लाया नया फीचर, अब फेवरेट सॉन्ग होगा ज्यादा आसान

Spotify यूजर्स अपने फेवरेट सॉन्ग को आसानी सुन सकते हैं। इसका नाम exclude certain playlists है और यूजर्स प्लेलिस्ट में अनचाहे गानों को बाहर कर सकते हैं।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Feb 10, 2023, 11:24 AM (IST)

Highlights

  • Spotify ने उठाया नए फीचर्स से पर्दा।
  • Exclude Playlist से क्लीन होगी प्लेलिस्ट।
  • Spotify का मुकाबला jiosaavn, prime music से है।

Spotify एक म्यूजिक स्ट्र्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। अब इस प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसे exclude certain playlists नाम से देखा जा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके फेवरेट सॉन्ग को सुनना आसान हो जाएगा। यह बच्चों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स अपने फेवरेट सॉन्ग की लिस्ट में से न पसंद आने वाले सॉन्ग को आसान तरीके रिमूव कर सकेंगे। news और पढें: Spotify Premium यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, मुफ्त में मिलेगा ये नया फीचर

यूजर्स की सहूलियत के लिए Discover Weekly के अंदर कुछ गानों के पिटारे का सजेशन मिलता है और अगर उन प्लेलिस्ट में से कुछ गाने यूजर्स को पसंद नहीं है तो वे exclude certain playlists का इस्तेमाल करके उन गानों को प्ले लिस्ट से रिमूव कर सकते हैं। Spotify ने बताया है कि यह बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा। news और पढें: AI क्रिएटर्स पर इंस्टाग्राम की खास नजर, टेस्ट करना शुरू किया ये फीचर

iOS, Android और कंप्यूटर पर मिलेगा ये नया फीचर

कंपनी ने कहा है कि Spotify का यह exclude playlists फीचर को स्मार्टफोन से लेकर वेब वर्जन तक पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फीचर iOS, Android, Desktop apps और web player पर इस्तेमाल कर पाएंगे। news और पढें: Spotify Ads Manager भारत में लॉन्च, अब बिना ज्यादा खर्च के विज्ञापन चलाना हुआ आसान

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Spotify का यह लेटेस्ट ऑप्शन इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्लेलिस्ट सिलेक्ट करना होगा, फिर तीन डॉट वाले बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद Exclude from your taste profile पर क्लिक करना होगा। अभी यह फीचर सभी यूजर्स तक नहीं पहुंचा है और आने जल्द ही इसका रोलआउट शुरू होगा। स्पोटीफाई इससे पहले भी कई फीचर्स को दे चुकी है।

पहले भी आ चुका है कंट्रोल जैसा फीचर

स्पोटीफाई ने इससे पहले यूजर्स को एक ऑप्शन दिया था, जिसकी मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल को कंट्रोल कर सकते थे। इसके तहत यूजर्स प्रोफाइल को लॉक और अनलॉक कर सकते थे। अगर यूजर्स टर्न ऑन प्राइवेट सेशन को ऑन करते हैं तो ऐप की तरफ से ढेरों प्लेलिसस्ट का सजेशन नहीं दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Spotify में भी फ्री और सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन दिए गए हैं। इन प्लान में यूजर्स को अलग-अलग फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलता है। भारतीय बाजार में स्पोटीफाई को टक्कर देने के लिए jiosaavn, prime music, wynk music जैसे ऐप्स मौजूद हैं।