comscore

Facebook पर अब बना सकेंगे लंबी Reels, Meta ने लॉन्च किए कई नए फीचर्स

टेक्नोलॉजी कंपनी Meta ने ‘Creative Expression’ फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स के बहुत काम आएंगे। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 06, 2023, 08:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • फेसबुक पर अब 60 सेकेंड की बजाय 90 सेकेंड की रील बना सकेंगे।
  • क्रिएटर्स को अब प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी रेडी-मेड रील।
  • कंपनी ने हाल ही में किया Messanger, Instagram और WhatsApp में AI जोड़ने का ऐलान।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक जाइंट Meta ने ‘Creative Expression’ बैनर के तहत कई फीचर्स रिलीज किए हैं। इनमें रेडी-मेड रील और ग्रोव्स जैसे फीचर शामिल हैं। साथ ही, फेसबुक रील की टाइमिंग में भी इजाफा किया गया है। कंपनी का मानना है कि कंटेंट क्रिएटर्स इन फीचर के माध्यम से अपने आप को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करने के साथ-साथ ज्यादा-से-ज्यादा व्यूअर्स को अपने साथ जोड़ सकेंगे। news और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

फेसबुक पर बना सकेंगे 90 सेकेंड की रील

Meta के मुताबिक, नए फीचर्स के आने से अब यूजर्स को फेसबुक पर 60 सेकेंड की बजाय 90 सेकेंड की रील बनाने की सुविधा मिलेगी। इस अपडेशन से कंटेंट क्रिएटर्स अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। साथ ही, वह प्लेटफॉर्म पर ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को भी जोड़ पाएंगे। news और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस

रेडी-मेड रील

रील की समय सीमा को बढ़ाने के साथ कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर रेडी-मेड रील को भी जोड़ा है। ये प्री-मेड रील टेम्पलेट्स हैं। कंपनी का कहना है कि क्रिएटर्स इनका इस्तेमाल करके अपनी वीडियो को पर्सनल टच देने के साथ भावनात्मक स्तर पर अपने व्यूअर्स के साथ जुड़ सकेंगे। news और पढें: Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस में आया खास फीचर, हाथ के इशारों से लिख सकेंगे मैसेज

ग्रोव्स

यह फीचर यूजर के पसंदीदा सॉन्ग की रिदम को वीडियो की स्पीड से सिंक्रनाइज करने के लिए विजुअल बीट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इससे व्यूअर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

टेम्पलेट्स

ये प्री-डिजाइन टेम्पलेट्स हैं, जिनका इस्तेमाल रील बनाने के लिए किया जा सकता है। क्रिएटर्स को इसमें एनिमेशन, फिल्टर और टेक्स्ट जोड़ने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए यूजर शानदार वीडियो बना सकेंगे।

यूजर्स को जल्द मिलेंगे ये शानदार फीचर

मेटा जल्द 150 से ज्यादा देशों के एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए इन फीचर से जुड़ा अपडेट रिलीज करेगी। फिलहाल, ये नए फीचर्स चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेटा आने वाले दिनों में Messenger, Instagram और WhatsApp में AI जोड़ने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के चैयरमेन मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी जल्द ही एक टॉप-लेवल प्रोडक्ट ग्रुप बनाने जा रही है। इसका मेन फोकस जेनरेटिव AI पर कार्य करना है।