comscore

Instagram कमेंट में अब GIFs होंगे पोस्ट, Adam Mosseri ने लॉन्च किया नया फीचर

Instagram हेड Adam Mosseri ने मंगलवार को Mark Zuckerberg के साथ Meta चैनल चैट के दौरान 'Post GIFs in Comments' फीचर को लॉन्च किया।

Published By: Manisha | Published: May 17, 2023, 01:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Instagram कमेंट में अब पोस्ट होंगे GIFs
  • लंबे समय से यूजर्स कर रहे थे इस फीचर का इंतजार
  • Meta चैनल चैट के दौरान फीचर हुआ लॉन्च
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram लोकप्रिय फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप है। Meta के स्वामित्व वाली इस ऐप ने फाइनली अपने यूजर्स के लिए एक मच-अवेटेड फीचर रिलीज कर दिया है। इस फीचर का इंतजार यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। यह है कमेंट में GIFs पोस्ट करने वाला फीचर, जिसे अब इंस्टाग्राम पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह Facebook और Whatsapp पर Gif कमेंट करने जैसा ही है। इस फीचर की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम के हेड Adam Mosseri ने की। यकिनन इस नए फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने इमोशन्स को शब्दों के बिना GIF में बयां कर सकेंगे। news और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

Instagram हेड Adam Mosseri ने मंगलवार को Mark Zuckerberg के साथ Meta चैनल चैट के दौरान ‘Post GIFs in Comments’ फीचर को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि यह अब-तक का सबसे हाई-डिमांड में रहने वाला फीचर है, जिसका इंतजार यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। अब फाइनली यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है। फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप ने इस फीचर को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है। news और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

news और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

आपको बता दें, GIF (ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट) होता है, जो कि यूजर्स के इमोशन को एक छोटे मूविंग एनिमेशन इमेज में बयां करता है। Gif को कमेंट में पोस्ट करने की क्षमता इससे पहले यूजर्स Facebook और Whatsapp पर इस्तेमाल कर चुके है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह फीचर काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अब-तक इंस्टाग्राम पोस्ट पर GIF पोस्ट करने की क्षमता मौजूद नहीं थी, लेकिन अब इसे सभी के लिए लाइव कर दिया गया है। आप सीधे की किसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाएंगे, तो आपको GIF का बटन दिखेगा। इस बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने कई जीआईएफ देखने को मिलेंगे, आप अपनी पसंद का कोई भी जीआईएफ पोस्ट में कमेंट कर सकते हैं।

मेटा चैनल चैट के दौरान Mosseri एक और नए फीचर की जानकारी दी, जिसे कंपनी जल्द ही रोलआउट कर सकती है। इस फीचर का नाम lyrics in Reels होगा। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह फीचर यूजर्स को रील्स में लिरिक्स की सुविधा प्रोवाइड करेगा।

मेटा चैनल चैट के जरिए यह संकेत मिलता है कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के फीडबैक को काफी गंभीरता से लेता है। साथ ही यूजर्स की डिमांड के अनुसार फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप फीचर्स रोलआउट करती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Instagram पर आ गया ‘Multiple Links in Bio’ फीचर

Instagram ने हाल ही में ‘Multiple Links in Bio’ फीचर रोलआउट किया था। इससे पहले इंस्टाग्राम यूजर अपनी प्रोफाइल के बायो में केवल 1 ही लिंक को पोस्ट कर पाते थे। वहीं, लेटेस्ट अपडेट के बाद बायो में एक-साथ 5 लिंक को पोस्ट किए जा सकते हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पर बिजनेस चलाने वाले यूजर्स व इंफ्लुएंसर्स के लिए यह बायो फीचर काफी काम का साबित का होता है। बायो के जरिए वह अपने अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स व जरूरी लिंक्स को इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर पाते हैं। अब-तक वह केवल 1 ही लिंक बायो में शेयर कर पाते थे, लेकिन अब वह एक-साथ 5 लिंक्स शेयर करने में सक्षम हैं।