Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 09, 2025, 09:37 AM (IST)
Instagram अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नया फीचर लेकर आ गया है। इस नए टूल की मदद से अब ऐप में पब्लिक स्टोरीज को शेयर किया जा सकेगा, चाहे यूजर उस पोस्ट में टैग हो या नहीं। आपको बता दें कि यह नई सुविधा नहीं है। साल 2016 में स्टोरीज फीचर रिलीज होने के बाद वर्ष 2018 में रीशेयर फीचर लाइव किया गया था। और पढें: Valentine’s Day से पहले Instagram का बड़ा सरप्राइज, स्टोरी-रील्स के लिए आए नए रोमांटिक फीचर्स
सोशल मीडिया ऐप Instagram के मुताबिक, नए शेयर फीचर के आने से पहले यूजर्स केवल उन ही स्टोरीज को शेयर कर पाते थे, जिनमें उन्हें टैग किया गया था। हालांकि, अब यूजर्स बिना टैग हुए किसी भी पब्लिक स्टोरी को शेयर कर सकते हैं। यह फंक्शन टिकटॉक व ट्विटर में मिलने वाले रीट्वीट और शेयर फीचर की तरह काम करता है। और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा
इंस्टाग्राम ने आगे बताया कि नया फीचर पब्लिक अकाउंट्स के लिए है। केवल पब्लिक अकाउंट से शेयर की गई स्टोरीज को दोबारा शेयर किया जा सकेगा। प्रावेट अकाउंट से शेयर की गई स्टोरी रिस्ट्रिक्टेड रहेंगी। इन्हें कोई भी बिना अनुमति के शेयर नहीं कर पाएगा। और पढें: Snapchat को टक्कर देने आ रहा Instagram का नया ‘Instants’ App, लीक में हुआ खुलासा
कंपनी के अनुसार, पब्लिक स्टोरीज (Public Stories) में ‘Add to Story’ नाम के नए विकल्प को जोड़ा गया है, जिससे स्टोरी शेयर की जा सकती है। शेयर की गई स्टोरी में उस यूजर का नाम दिखाई देगा, जिसने स्टोरी शेयर की है।
इंस्टाग्राम ने पब्लिक स्टोरी शेयर करने की सुविधा प्रदान करने के साथ प्राइवेसी कंट्रोल भी दिया है। इसके लिए यूजर्स को प्राइवेसी मैन्यू में जाना होगा, जहां उन्हें ‘Allow Sharing to Story’ ऑप्शन को ऑन करना होगा। इसके बाद ही यूजर्स स्टोरी शेयर कर पाएंगे। इससे क्रिएटर्स को अपने कंटेंट पर पूरा कंट्रोल मिलेगा।
अंत में बताते चलें कि इंस्टाग्राम ने कुछ महीने पहले मैप फीचर को लॉन्च किया था। इस खास मैप में अपने दोस्तों की रियल-टाइम लोकेशन देखी जा सकती है। इसकी मदद से उन ट्रेंडिंग प्लेस को भी खोजा जा सकता है, जहां फेमस रील बन चुकी हैं।