comscore

WhatsApp की वजह से तो हैंग नहीं हो रहा है मोबाइल? जानें स्टोरेज क्लियर करने का आसान तरीका

WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है, बल्कि यह यूजर्स को फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और GIF आदि भी शेयर कर सकते हैं। इससे मोबाइल की स्टोरेज तेजी से फुल होती है और बजट मोबाइल यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 04, 2023, 04:01 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp की सेटिंग्स से देख सकते हैं स्टोरेज का ऑप्शन।
  • WhatsApp में ही दिया गया है स्टोरेज खाली करने का ऑप्शन।
  • चैट के मुताबिक भी स्टोरेज को चेक कर सकते हैं
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है, बल्कि यह यूजर्स को फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और GIF आदि करने का माध्यम है। कई बार यह फीचर्स स्मार्टफोन की स्टोरेज को भी जल्दी फुल कर देता है। ज्यादा स्टोरेज वाले फोन में व्हाट्सऐप स्टोरेज की वजह से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन बजट फोन में मेमोरी कम होती है। इसलिए जरूरी है कि मोबाइल की स्टोरेज को समय-समय पर खाली करते रहें। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

Android Smartphone की स्टोरेज ज्यादा भरने की वजह से अक्सर मोबाइल स्लो हो जाता है। कई बार मोबाइल हैंग भी होने लगता है। लेकिन अगर आप व्हाट्सऐप से रिसीव होने वाली फोटो को डिलीट कर देते हैं तो मोबाइल की स्पीड पर व्हाट्सऐप की वजह से कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसी एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक से व्हाट्सऐप पर आने वाली फोटो, वीडियो और अन्य डॉक्यूटमेंट को डिलीट कर सकते हैं। news और पढें: WhatsApp Channels में आ रहा नया टूल, बताएगा कितनी बार फॉरवर्ड हुए चैनल अपडेट्स

WhatsApp ले रहा है कितनी स्टोरेज

WhatsApp का डाटा डिलीट करने से पहले देख लें कि वह आपने फोन में कितनी स्टोरेज की खपत कर रहा है। अगर मोबाइल की स्टोरेज कम है और फोन ज्यादा स्टोरेज की खपत कर रहा है, तो उसे खाली कर लें। स्टोरेज खाली न करने पर मोबाइल हैंग हो सकता है या फिर वह टास्क पूरा करने में ज्यादा समय लेगा। news और पढें: WhatsApp में आया नया सिक्योरिटी फीचर, यूजर्स का डेटा रहेगा पूरी तरह से सुरक्षित

व्हाट्सऐप की स्टोरेज खाली करने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को ओपेन करें। उसके बाद सेटिंग्स में जाएं और Storage and data के विकल्प को चुनें। वहां मैनेज स्टोरेज पर क्लिक करें और फिर स्टोरेज नजर आ आने लगेगी। यह वह स्टोरेज होगी, जो व्हाट्सऐप पर आने वाला कंटेंट उसे घेर रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस ऑप्शन के अंदर यूजर्स चैट के मुताबिक भी स्टोरेज को चेक कर सकते हैं, जो चैट सबसे ज्यादा स्टोरेज की खपत कर रहे होंगे, वह सबसे ऊपर नजर आएगी। यूजर्स चाहें तो स्टोरेज के साथ क्लियर कर सकते हैं या फिर चैट वाइस भी क्लियर कर सकते हैं।