Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 31, 2025, 05:33 PM (IST)
Google Photos में नया फीचर आ गया है। यह इमेज मिररिंग (Image Mirroing) है। इसकी मदद से किसी भी फोटो आसानी से फ्लिप किया जा सकता है। इसका सपोर्ट यूजर्स को मिलने लगा है। इसके आने से अब ऐप में ही फोटो को बेहतर तरीके से एडिट किया जा सकेगा और थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: फोन स्टोरेज फुल की टेंशन खत्म! गैलरी से डुप्लीकेट फोटो हटाने की सबसे आसान ट्रिक
गूगल फोटोज में आने वाला इमेज मिररिंग फीचर बेहद खास है। इस टूल के जरिए यूजर्स किसी भी तस्वीर को फ्लिप कर सकते हैं। इसके आने से अब इमेज को फ्लिप करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। यह फीचर अभी Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। और पढें: Google Photos पर अब अपनी वॉइस कमांड देकर फोटो कर सकेंगे Edit, आ गया मजेदार फीचर
कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फीचर की अन्य प्लेटफॉर्म पर लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। और पढें: Google Photos में रोलआउट होना शुरू हुआ एक मजेदार AI फीचर, अब अपने फोटो से बनाएं पर्सनलाइज्ड Meme
गूगल का इमेज मिररिंग फीचर चुनिंदा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस सुविधा को सभी के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यदि आपको यह टूल अभी तक नहीं मिला है, तो ऐप अपडेट करें।
गूगल ने पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में अपने गूगल फोटोज यूजर्स के लिए Undo Device Backup फीचर जोड़ा था। इस सुविधा से यूजर्स को ऐप में बैकअप किए गए फोटो व वीडियो पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। इसके आने से यह फायदा होगा कि ऐप में फोटो-वीडियो डिलीट होने के बाद भी सेव रहेंगी।