comscore

Google Maps में आया काम का फीचर, बचाएगा आपकी गाड़ी का फ्यूल

Google Maps में सेव फ्यूल फीचर आया है। इसकी मदद से आप ईंधन की बचत कर सकते हैं। बता दें कि इस सुविधा साल 2022 में लॉन्च किया गया था।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 12, 2023, 02:13 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Maps में नया फीचर आया है।
  • इस फीचर का नाम Save Fuel है।
  • इसकी मदद से आप गाड़ी का फ्यूल बचा सकेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Maps दुनिया के पॉपुलर नेविगेशन ऐप में से एक है। Google समय-समय पर इस ऐप को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर ऐड करता रहता है। इस कड़ी में कंपनी ने अब नया फीचर ऐड किया है। इसका नाम Save Fuel है। इसके एक्टिवेट होने से यूजर्स उन रूट की जानकारी मिलेगी, जहां पर ईंधन की खपत कम होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक जाइंट गूगल ने इस फीचर को साल 2022 में अमेरिका, यूरोप और कनाडा के यूजर्स के लिए रोलआउट किया था। news और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा

Google का Fuel Saving फीचर

गूगल मैप्स का नया फीचर आपके व्हीकल के इंजन के आधार और रियल-टाइम ट्रैफिक व रोड कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग रूट की जानकारी देगा, जहां फ्यूल की खपत कम होगी। कंपनी का मानना है कि यह सुविधा यूजर्स के बहुत काम आएगी और इससे पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की बचत की जा सकेगी। news और पढें: Google Maps में आने सकता है बड़ा AI अपडेट, Gemini से खुद एडिट कर पाएंगे लिस्टिंग, लीक में हुआ खुलासा

ऐसे ऑन करें फ्यूल सेव फीचर

1. अपने मोबाइल में गूगल मैप्स ओपन करें।
2. अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
3. सेटिंग में जाएं।
4. नेविगेशन पर क्लिक करें।
5. रूट ऑप्शन पर जाएं।
6. अब इको-फ्रेंडली रूटिंग में जाकर ‘Prefer fuel-efficient route’ पर टैप करें।
7. इंजन टाइप चुनकर Done बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा। news और पढें: Google Maps में आया बड़ा AI अपडेट, अब पैदल चलने और साइकिल चलाने वालों को भी मिलेगा Gemini का Support

जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा फीचर

फ्यूल सेव फीचर अभी भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। आने वाले दिनों में इस सुविधा को सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस साल की शुरुआत में जुड़ी यह खास सुविधा

आखिर में आपको बताते चलें कि गूगल ने इस साल की शुरुआत में मैप्स के लिए Immersive View फीचर को लॉन्च किया था। इसके जरिए आप किसी भी डस्टिनेशन पर जाने से पहले उसका अनुभव कर सकते हैं। इसमें वेदर से लेकर ट्रैफिक तक की जानकारी मिलती है। इसके लिए सुविधा स्ट्रीट व्यू और एरियल इमेज का इस्तेमाल करती है। यह फीचर अभी अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे जल्द भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।