Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2024, 12:50 PM (IST)
Gmail में यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर AI फीचर जोड़ा गया है। इसका नाम Q&A फीचर है, जो गूगल (Google) के लेटेस्ट जेमिनी (Gemini) चैटबॉट से लैस है। इसके जरिए एंड्रॉइड (Android) मोबाइल यूजर्स अपने ईमेल से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे, जिससे ईमेल लिखना और समझना बहुत आसान हो जाएगा। इससे पहले इस सुविधा को वेब यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था। और पढें: सावधान! Google Chrome का यह फीचर हरदम आपको करता है ट्रैक, ऐसे कर दें बंद
गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, जीमेल में आए Q&A फीचर के माध्यम से अनरीड मैसेज दिखाने, विशेष सेंडर के ईमेल को देखने और इनबॉक्स में मौजूद ईमेल को समराइज करने जैसे काम किए जा सकते हैं। और पढें: Google AI Search के 7 छुपे हुए फीचर्स, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते
जीमेल का नया फीचर इनबॉक्स में मौजूद ईमेल को पढ़कर सुनाने में सक्षम है। इसके अलावा, यूजर्स नई सुविधा से ईमेल से जुड़े सवाल पूछने से लेकर गूगल ड्राइव में उपलब्ध फाइल की स्पेसिफिक डिटेल तक प्राप्त कर सकते हैं।
टेक कंपनी गूगल ने जेमिनी बिजनेस, एंटरप्राइस, एजुकेशन, एजुकेशन प्रीमियम और गूगल वन एआई प्रीमियम एड-ऑन वाले कस्टमर्स के लिए जीमेल के नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आने वाले 15 दिनों में इस फीचर का सपोर्ट सभी यूजर्स को मिलने लगेगा।
जीमेल का नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा। इस सुविधा को iOS यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। फिलहाल, यह कहना मुश्किल है कि कब आईफोन यूजर्स का सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि क्यूएंडए फीचर को 2024 के अंत तक ग्लोबली रिलीज कर दिया जाएगा।
बता दें कि गूगल ने पिछले साल जून में यूजर्स के लिए ईमेल सर्च फीचर को जोड़ा था। इस मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करके किसी भी महत्वपूर्ण ईमेल को आसानी सर्च किया जा सकता है। इस सुविधा को Google I/O 2023 इवेंट में लॉन्च किया गया था।