Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 13, 2025, 01:31 PM (IST)
Elon Musk ने अपने भारतीय X यूजर्स को जबरदस्त तोहफा दिया है। इस तोहफे के तहत अब भारतीय यूजर्स सस्ते में X (Twitter) पर ब्लू टिक पा सकेंगे। दरअसल, एक्स पर अपने अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए आपको सबसे पहले X का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है। कंपनी अपने सब्सक्रिप्शन पोर्टफोलियो में 3 तरह के प्लान लेकर आती है, जिसमें Basic, Premium और Premium Plus शामिल हैं। एलन मस्क ने इन तीनों ही प्लान की कीमतें अब भारत में कम कर दी है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (Twitter) तीन तरह के प्लान्स लेकर आता है, जो हैं Basic, Premium और Premium+। बेसिक प्लान की बात करें, तो पहले यह प्लान प्रति माह प्लान 244 रुपये का आता था, जो कि अब घटकर 170 रुपये हो गया है। एनुअल प्लान की बात करें, तो यह प्लान पहले 2590 रुपये में आता था, जो कि अब घटकर 1700 रुपये हो गया है। वेब यूजर्स की कीमत पहले 244 रुपये महीना था, जो कि 170 रुपये महीना हो गई है। एनुअल की कीमत भी 2591 रुपये से घटकर 1799 रुपये हो गई है। और पढें: क्या Starlink सच में अपना मोबाइल फोन बना रहा है? जानें क्या है Elon Musk का प्लान!
Premium प्लान की बात करें, तो पहले इसकी कीमत 900 रुपये प्रति महीना थी। वहीं, अब यह प्लान 470 रुपये प्रति महीना के साथ आता है। वेब यूजर की बात करें, तो पहले प्रीमियम प्लान की कीमत 650 रुपये थी, जो कि अब 34 प्रतिशत घटकर 427 रुपये हो गया है। वहीं, वेब के एनुअल प्लान की बात करें, तो पहले 6800 रुपये देने होते थे, जो कि अब घटकर 4272 रुपये हो गए हैं। और पढें: Vivo X300 सीरीज में आ रहा नया फोन, फोल्डेबल डिवाइस से भी उठ सकता है पर्दा!
Premium Plus प्लान के वेब प्लान की बात करें, तो पहले इसकी कीमत 3470 रुपये थी, जो कि अब 26 प्रतिशत कम होकर 2570 रुपये हो गई है। मोबाइल यूजर्स के लिए कीमत 5100 रुपये प्रति महीना थी, जो कि अब घटकर 3000 रुपये प्रति महीना हो गई है। वेब की एनुअल कीमत पहले 34,340 रुपये होती थी, जो कि अब 26,400 रुपये हो गई है।