comscore

Airtel Thanks ऐप में मिलेगा 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस, शुरू हुई नई सर्विस

Airtel Thanks ऐप में नई सर्विस को जोड़ा गया है। अब ग्राहक एयरटेल के ऐप से 5 लाख रुपये तक हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 21, 2023, 05:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Airtel Thanks ऐप के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदा जा सकता है।
  • इस सर्विस के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक ने Care Health Insurance से हाथ मिलाया है।
  • कंपनी ने इससे पहले फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस को रिलीज किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Airtel Thanks ऐप में मोबाइल रिचार्ज कराने से लेकर पेमेंट तक करने की सुविधा मिलती है। अब इस ऐप के जरिए ग्राहक हेल्थ इंश्योरेंस भी खरीद सकते हैं। इस सर्विस के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस (Care Health Insurance) से हाथ मिलाया है। कंपनी का मानना है कि मेडिकल इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर्स के बहुत काम आएगा और इससे वह अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं। news और पढें: Airtel लाया स्पेशल वैलेंटाइन फीचर, रिचार्ज के साथ कह पाएंगे अपने दिल की बात

मिलेगा 5 लाख तक का इंश्योरेंस

एयरटेल के ऑफिशियल ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, पेमेंट बैंक के ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप में जाकर अपने लिए और अपने परिवार के लिए इंश्योरेंस खरीद सकते हैं। इसमें आपको कई सम-इंश्योर्ड ऑप्शन मिलेंगे, जिनकी रेंज 50 हजार से 5 लाख रुपये तक है। साधारण शब्दों में कहें तो कस्टमर्स 5 लाख तक का बीमा ले सकते हैं। news और पढें: Airtel यूजर्स की लगी लॉटरी, Adobe Express Premium एक साल के लिए फ्री

पेमेंट बैंक के COO Ganesh Ananthanarayanan ने कहा कि हम पेमेंट बैंक और केयर हेल्थ इंश्योरेंस की साझेदारी से बहुत खुश हैं। इससे देश के करोड़ों बीमाकृत और अबीमित भारतीयों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मेडिकल एक्सपेंस बढ़ रहे हैं, ऐसे में इंश्योरेंस लेना जरूरी है। इस कवरेज से ग्राहक अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे। news और पढें: सीधे फोन से रिचार्ज करें मेट्रो कार्ड, लाइन में लगने की झंझट खत्म

सिंपल है इंश्योरेंस लेने का तरीका

कंपनी के मुताबिक, इंश्योरेंस लेने का प्रोसेस सिंपल, सिक्योर और सरल है। इसके लिए ग्राहकों को Airtel Thanks ऐप में साइन-इन करना होगा और पेमेंट बैंक के जरिए पेमेंट करनी होगी। इसके अलावा, ग्राहक अपने नजदीकी एयरटेल पेमेंट बैंक स्टोर पर जाकर इंश्योरेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पिछले महीने फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस की लॉन्च

आपको बता दें कि इंश्योरेंस से पहले एयरटेल पेमेंट बैंक ने आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस को रिलीज किया था। इसके लिए कंपनी ने सरकार की NPCI यानी National Payments Corporation of India के साथ साझेदारी की थी। एयरटेल ने बताया कि फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के आउटलेट जाकर रिप्रेजेंटेटिव को अपनी डिटेल देनी होगी।

इसके बाद ग्राहकों को फेस ऑप्शन चुनना होगा। अब रिप्रेजेंटेटिव RD ऐप में फोटो क्लिक करके एमपिन एंटर करेगा। इस प्रोसेस के बाद ग्राहक फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी ने कहा कि पेमेंट्स बैंक इस सिक्योरिटी तकनीक को लाने वाले देश के पहले चार प्रमुख बैकों में से एक है। फिलहाल, इस सर्विस को अकाउंट बैंलेंस और मिनी-स्टेटमेंट जैसी नॉन-फाइनेंशियल सर्विस के लिए रोलआउट किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस सेवा को फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए रिलीज किया जाएगा।