comscore

WhatsApp Status पर अब अपने दोस्तों को करें मेंशन, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Status metion फीचर रोल आउट होना शुरू हो गया है। इस फीचर के जरिए आप स्टेटस अपडेट में किसी भी कॉन्टैक्ट को मेंशन कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 25, 2024, 11:50 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में Instagram वाला एक नया फीचर आ गया है। यूजर्स अब स्टेटस अपडेट में किसी भी कॉन्टैक्ट को मेंशन कर सकते हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले इस फीचर की घोषणा कर दी थी। अब इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। इस फीचर को यूज करना बहुत आसान है। जब आप किसी भी कॉन्टैक्ट को मेंशन करेंगे तो उसे इसका नोटिफिकेशन मिलेगा। साथ ही, इंस्टाग्राम की तरह ही वह कॉन्टैक्ट आपके स्टेटस को शेयर भी कर पाएगा। इस फीचर को यूज करने का पूरा तरीका जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Status Mentions

WhatsApp Status Mentions फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए लाया जा गया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी स्टेटस में अपने कॉन्टैक्ट को मेंशन करने की सुविधा मिल रही है। मैनें अपने आईफोन में इस फीचर को यूज करके देखा है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

अगर आपके स्मार्टफोन में अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है तो पहले गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर व्हाट्सऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद भी अगर आप फीचर को नहीं देख पा रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। फीचर को अभी रोल आउट करना शुरू किया गया है। धीरे-धीरे यह सभी के लिए उपलब्ध होगा।


कहां मिलेगा मेंशन करने का ऑप्शन?

  • WhatsApp को ओपन करने के बाद Updates पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जैसे ही आप स्टेटस अपडेट करने के लिए कोई फोटो या वीडियो आदि सिलेक्ट करेंगे।
  • उसके बाद कैप्शन बार पर राइट साइड में आपको मेंशन के लिए @ आइकन दिखेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • इस पर क्लिक कर करने के बाद आपके सामने कॉन्टैक्ट लिस्ट आ जाएगी।
  • आप उसमें से किसी भी कॉन्टैक्ट को मेंशन कर सकते हैं।

मेंशन करने वाले कॉन्टैक्ट को नोटिफिकेशन जाएगा और उसके पास आपके स्टेटस को शेयर करने की सुविधा होगी। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरी में मेंशन करने जैसी ही है।