comscore

Phone Tips: फोन में नहीं चल रहा इंटरनेट, न लें टेंशन, ऐसे करें समस्या ठीक

Phone Tips: फोन में डेटा होने के बावजूद इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो यह स्लो कनेक्टिविटी की वजह से हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। चलिए नीचे जानते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 08, 2024, 06:32 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Phone Tips: स्मार्टफोन एक ऐसा गैजेट है, जिसका उपयोग हम सबसे ज्यादा करते हैं। इसमें हम गाने सुनने से लेकर मूवी देखने के साथ इंटरनेट तक यूज कर सकते हैं। हालांकि, कई बार कनेक्शन न होने के कारण डेटा स्पीड कम हो जाती है, जिससे हम इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते हैं। अगर आपकी डेटा लिमिट बची है, लेकिन फिर भी इंटरनेट यूज नहीं कर पा रहे हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे इंटरनेट पहले की तरह काम करने लगेगा। news और पढें: Android और iPhone की स्टोरेज हो गई फुल, न हो परेशान, ऐसे करें खाली

फोन रीस्टार्ट

यह सबसे बेसिक ट्रिक है। रीस्टार्ट करने से फोन में आए टेक्निकल ग्लिच ठीक हो जाते हैं। इनमें इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या भी शामिल है। इसके लिए अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ करें और कुछ मिनट बाद ओपन कर दें। इसके अलावा, आप Airplane मोड ऑन करके भी नेटवर्क कनेक्टिविटी को ठीक कर सकते हैं। news और पढें: फोन से खींची गई तस्वीरें नहीं आ रही साफ, ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

अपडेट

स्मार्टफोन में मौजूद ऐप और सॉफ्टवेयर को अपडेट न करने के कारण परफॉर्मेस प्रभावित होती है। इस वजह से भी कनेक्टिविटी इश्यू आता है। इसलिए सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें। ऐसा करने से डिवाइस सही काम करेगा और कनेक्टिविटी की समस्या भी नहीं आएगी। इसके लिए सेटिंग में जाकर सिस्टम अपडेट ऑप्शन में जाना होगा। news और पढें: फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, ये सेटिंग्स हो सकती हैं जिम्मेदार

Cache जरूर क्लियर करें

कंप्यूटर और लैपटॉप की तरह फोन भी कैशे डेटा कलेक्ट करता है। इस कारण डिवाइस की परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे काफी दिक्कत आती है। इसलिए समय-समय पर फोन से कैशे डेटा क्लियर करते रहें। इससे हैंडसेट तेजी से काम करेगा और कनेक्टिविटी भी बने रहेगी। इससे आप बिना रुकावट के इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

डेटा यूसेज और बैकग्राउंड ऐप

हैवी डेटा यूसेज और बैकग्राउंड में चल रहे ऐप के कारण डेटा स्पीड कम हो जाती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए सबसे पहले सेटिंग में जाकर देखें कि कौन-सा ऐप ज्यादा डेटा यूज कर रहा है। उसे ब्लॉक करें। इसके बाद बैकग्राउंड में चल रहे ऐप को क्लोज करें। इसके बाद इंटरनेट पहले की तरह काम करने लगेगा।