comscore

भारत की गर्मियों में iPhone क्यों हो रहा इतना ज्यादा हीट? जानिए इसकी वजह और कैसे करें ठंडा

भारत की तेज गर्मी में iPhone का ज्यादा गर्म होना एक आम समस्या बन गई है। कई यूजर्स इससे परेशान हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सही जानकारी और आसान उपायों से आप अपने iPhone को सुरक्षित और ठंडा रख सकते हैं। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 04, 2026, 11:13 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

भारत में बढ़ती गर्मी अब सिर्फ लोगों को ही नहीं, बल्कि उनके गैजेट्स को भी प्रभावित कर रही है, खासकर Apple iPhone यूजर्स इन दिनों ओवरहीटिंग की समस्या से परेशान हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उनका फोन इतना गर्म हो जाता है कि कॉल या मैसेज करना भी मुश्किल हो जाता है, दरअसल iPhone को 0 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बेहतर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। जब तापमान इससे ऊपर जाता है, तो फोन खुद को सुरक्षित रखने के लिए स्लो हो जाता है या कुछ फीचर्स बंद कर देता है। यह कोई खराबी नहीं, बल्कि फोन की सुरक्षा का हिस्सा है।

iPhone ज्यादा गर्म होने पर क्या देता है संकेत?

जब iPhone ज्यादा गर्म होने लगता है, तो उसमें कुछ साफ संकेत दिखने लगते हैं, जैसे स्क्रीन अचानक डिम हो जाती है, चार्जिंग अपने आप रुक जाती है और ‘Charging on Hold’ का मैसेज दिखता है। फोन की स्पीड धीमी हो जाती है, ऐप्स खुलने में समय लगाते हैं और कैमरा या फ्लैश भी ठीक से काम नहीं करता। कुछ मामलों में स्क्रीन पर थर्मामीटर का आइकन भी दिखाई देता है। ये सभी संकेत बताते हैं कि फोन खुद को ठंडा करने की कोशिश कर रहा है ताकि अंदर के पार्ट्स खराब न हों।

iPhone Overheating in India

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

किन कारणों से iPhone जल्दी गर्म होने लगता है?

  • सबसे बड़ा कारण है तेज गर्मी और सीधी धूप। अगर आप फोन को धूप में रखते हैं या बहुत गर्म जगह पर इस्तेमाल करते हैं, तो यह जल्दी गर्म हो सकता है।
  • चार्जिंग के दौरान गेम खेलने या वीडियो देखने से भी फोन जल्दी गर्म हो जाता है।
  • वायरलेस चार्जिंग भी ज्यादा हीट पैदा करती है क्योंकि इसमें एनर्जी ट्रांसफर के दौरान गर्मी बनती है।
  • हैवी ऐप्स, गेम्स, लंबे समय तक बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स, GPS और Bluetooth का लगातार इस्तेमाल भी फोन को गर्म कर सकता है।

iPhone को ठंडा और सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले अपने फोन को ठंडी जगह पर रखें और सीधी धूप से दूर रखें।
  • मोटे या भारी कवर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये हीट को अंदर ही फंसा लेते हैं।
  • वायरलेस चार्जिंग की बजाय केबल से चार्ज करना बेहतर होता है। साथ ही, जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है उन्हें बैकग्राउंड से बंद कर दें।
  • Low Power Mode ऑन करने से भी फोन पर दबाव कम होता है और बैटरी की खपत घटती है।
  • कोशिश करें कि फोन को कार या बाइक के डैशबोर्ड पर न छोड़ें, क्योंकि वहां तापमान बहुत ज्यादा हो सकता है।

क्या iPhone को जल्दी ठंडा करने के ये तरीके नुकसानदायक हो सकते हैं?

iPhone ज्यादा गर्म हो जाए, तो उसे अचानक ठंडा करने की कोशिश न करें, जैसे फ्रिज या फ्रीजर में रखना या उस पर पानी डालना, ये तरीके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी तरह अगर फोन पहले से गर्म है, तो उसे जबरदस्ती चार्ज न करें। बेहतर यही है कि फोन को कुछ समय के लिए आराम दें और उसे नेचुरल तरीके से ठंडा होने दें।