Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 31, 2025, 12:51 PM (IST)
CCTV Camera ban
CCTV कैमरे का इस्तेमाल आज के समय में बहुत बढ़ गया है। इस कैमरे के जरिए अपने घर के हर एक कोने पर नजर रखी जा सकती है। इससे घर के साथ आसपास की जगह को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। अगर आप अपने लिए सिक्योरिटी कैमरा खरीदने जा रहे हैं, तो रुक जाएं। हम आपको इस गाइड में कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल आपको कैमरा खरीदते समय रखना है। इससे आप आसानी से बेहतर कैमरा खरीद पाएंगे और बाद में पछताना भी नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं… और पढें: घर में फालतू पड़ा है पुराना मोबाइल फोन, ऐसे बनाएं CCTV कैमरा
सीसीटीवी कैमरा खरीदते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि कैमरा नाइट विजन से लैस हो। इससे फायदा यह होगा कि आप घने अंधेरे में भी अपने घर पर नजर रख पाएंगे। इसमें आपको रात में भी क्लियर विजिबिलिटी मिलेगी। यदि चोर आया है, तो कैमरे से नहीं बच पाएगा। और पढें: 3000 रुपये से कम में आने वाले एडवांस CCTV Cameras, 24 घंटे करेंगे आपके घर की निगरानी
अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लोग सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरा खरीदते वक्त उसके रेजलूशन पर ध्यान नहीं देते और बाद में पछताते हैं। आप ऐसी गलती न करें। कम से कम 5 मेगापिक्सल रेजलूशन वाला कैमरा लें। इससे आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी और जेब पर भी ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा। आपको 2 हजार तक की रेंज में बढ़िया कैमरे मिल जाएंगे। और पढें: भारत के टॉप-5 CCTV कैमरा ब्रांड, चीनी CCTV कैमरों पर सख्ती के बीच बनेंगे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
मार्केट में मौजूद ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे मोशन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ये कैमरे एरिया में होने वाली हलचल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसे चोरी की चोरी पकड़ी जा सकती है। इसलिए जब भी कैमरे लेने जाएं, तो मोशन डिटेक्शन वाला ही चुनें।
जब भी सिक्योरिटी कैमरा खरीदने जाएं, तो 360 डिग्री व्यू वाले कैमरा को प्राथमिकता दें, क्योंकि ये कैमरे 360 डिग्री घूमकर हर जगह पर नजर रखने में सक्षम हैं। इसके लगने के बाद अलग से कैमरे लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे घर पर नजर रखना आसान हो जाएगा।