comscore

Apple Event 2023: एप्पल इवेंट में iPhone 15 समेत कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीम

Apple Event ‘Wonderlust’ में iPhone 15 सीरीज के साथ-साथ Apple Watch Series 9 और नए फीचर वाले AirPods को पेश किया जा सकता है। नीचे लाइव इवेंट से जुड़ी हर डिटेल मिलेगी।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Sep 11, 2023, 02:34 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Apple Event ‘Wonderlust’ आज होने वाला है।
  • इस इवेंट में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Apple Watch Series 9 से भी पर्दा उठ सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple Event 2023: 12 सितंबर यानी आज एप्पल का मेगा इवेंट आयोजित होने वाला है, जिसमें iPhone 15 सीरीज से पर्दा उठाया जाएगा। इवेंट में Apple Watch Series 9 और नए जनरेशन के एयरपॉड्स प्रो को भी लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, एप्पल इवेंट में iOS 17 सॉफ्टवेयर के रोलआउट डेट की भी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल आईफोन 14 लाइनअप और एप्पल वॉच सीरीज 8 को पेश किया था। news और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम

यहां लाइव देखें Apple Event

एप्पल के अनुसार, Apple Event 2023 Wonderlust इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में शुरू होगा। आप इवेंट को Apple के यूट्यूब चैनल और Apple.com वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, कार्यक्रम की स्ट्रीमिंग Apple TV+ और Apple Developer ऐप्स पर की जाएगी। news और पढें: Apple Turns 50: iPhone से लेकर iPod तक, एप्पल के इन प्रोडक्ट्स ने कंज्यूमर टेक को दी नई दिशा

news और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील

iPhone 15 सीरीज

आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। अब तक सामने आई लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले चारों स्मार्टफोन में सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि, इनकी स्क्रीन का साइज अलग-अलग होगा। फोटो खींचने के लिए आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि हाई-ऐंड मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

इस बार आईफोन 15 सीरीज के सभी फोन्स में USB-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, हैंडसेट्स में A17 Bionic प्रोसेसर और हाई-पावर की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, हैंडसेट्स में वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर मिलेंगी। इनकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएंगी।

Apple Watch 9 Series

एप्पल ने पिछले साल वॉच 8 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी Apple Watch 9 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में आने वाली स्मार्टवॉच को कई आकर्षक कलर में पेश किया जा सकता है। इन वॉच में U2 अल्ट्रावाइड बैंड चिप मिल सकती है। इसके अलावा, एप्पल वॉच 9 सीरीज की वॉच में हार्ट-रेट, स्ट्रेस और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने वाले सेंसर दिए जा सकते हैं।

AirPods Pro

एप्पल इवेंट में इस बार नई जनरेशन वाले AirPods Pro से पर्दा उठाया जा सकता है। इस ईयरबड्स में टच कंट्रोल से लेकर दमदार बैटरी तक मिलेगी। इसके अलावा, ईयरबड्स में Type-C पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसे स्पेक्स भी मिल सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पिछले साल iPhone 14 सीरीज से उठा पर्दा

अमेरिकन ब्रांड एप्पल ने साल 2022 में आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया गया। इन सभी फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इनमें एचडी डिस्प्ले से लेकर शानदार कैमरा तक मिलता है।