comscore

Aadhaar Card से कौन सा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी है लिंक? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

UIDAI लोगों के काम को आसान बनाने के लिए एक नई आधार सर्विस लेकर आया है। अगर आपको कन्फ्यूजन है कि आपका कौन सा मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: May 16, 2023, 01:54 PM (IST)

Highlights

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पता कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर पता होना चाहिए।
  • यूजर्स को कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

Aadhaar Card होल्डर की समस्या को दूर करने के लिए हाल में Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने एक नई सर्विस लॉन्च की है। अब यूजर्स अपने घर से ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरीफाई कर सकते हैं। आजकल लोग कई मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी यूज करते हैं, इस कारण वे कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा नंबर और ईमेल आईडी उनके आधार कार्ड से लिंक है।

वहीं, कुछ लोगों को यह याद नहीं होता है कि उन्होंने अपना कौन सा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार से लिंक की है। अगर आपको भी यह कन्फ्यूजन है कि आपने अपने आधार कार्ड से कौन सा नंबर लिंक किया है तो परेशान न हों। अब आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं। आइये, UIDAI की इस सर्विस को यूज करने का तरीका जानते हैं।

Aadhaar Card से लिंक मोबाइल नंबर का ऐसे लगाएं पता

verify email/mobile number सर्विस के जरिए लोग आसानी से पता लगा सकते हैं कि उन्होंने कौन सा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी आपने आधार कार्ड से लिंक की हुई है। इसके लिए उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। वे UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हालांकि, ध्यान रखें कि इस सुविधा की मदद से आप अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट नहीं करा सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई कर सकते हैं।

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • इसके लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे My aadhaar सेक्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर Aadhaar Services सेक्शन में जाएं। यहां आपको Verify Email/Mobile Number का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आप नई विंडो पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको दो ऑप्शन Verify Mobile Number और Verify Email Address मिलेंगे।
  • अगर आपको मोबाइल नंबर वेरिफाई कराना है तो Verify Mobile Number पर क्लिक करें।
  • फिर अपना aadhaar card नंबर और वह मोबाइल नंबर डालें, जो आपको लग रहा है कि लिंक हो सकता है।
  • अब कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक कर दें।
  • अगर वह मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा तो स्क्रीन पर ग्रीन मैसेज आ जाएगा, जिसमें लिखा होगा कि यह नंबर पहले से ही आपके आधार के साथ लिंक है।
  • अगर नहीं होगा तो रेड कलर में मैसेज लिखकर आएगा कि डेटा में मोबाइल नंबर मैच नहीं हो रहा है।
  • इस तरह आप अपने मोबाइल नंबर डालकर देख सकते हैं कि कौन सा नंबर Aadhaar card के साथ लिंक है।
  • ईमेल आईडी के लिए भी ऐसे ही कर सकते हैं।