comscore

Instagram से लेना चाहते हैं ब्रेक, ऐसे क्वाइट मोड फीचर करें एक्टिवेट

Instagram पर Quiet mode नाम का फीचर मौजूद है। इस फीचर की मदद से यूजर ऐप यूसेज को कम कर सकते हैं। इस फीचर को एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Edited by Ajay Verma |Published: Jan 24, 2023, 03:23 PM (IST)

Highlights

  • Instagram पर Quiet mode नाम का फीचर मौजूद है।
  • यह फीचर ऐप में आने वाली नोटिफिकेशन को ब्लॉक करता है।
  • इसके अलावा कंपनी ने हिडन वर्ड्स नाम के फीचर को भी पेश किया है।

दिग्गज टेक कंपनी Meta ने हाल ही में इंस्टाग्राम के लिए Quiet mode रोलआउट किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह फीचर ऐप को म्यूट कर देता है और इसके इनेबल होने के बाद यूजर को नोटिफिकेशन्स नहीं मिलते हैं। इस फीचर को खासतौर पर ऐप यूसेज को कम करने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, यह फीचर सिर्फ नोटिफिकेशन्स को ही म्यूट नहीं करता, बल्कि यूजर द्वारा एक्टिवेट किए जाने पर प्रोफाइल पर क्वाइट मोड का आइकन भी दिखता है, जिससे अन्य यूजर्स को पता चल जाता है कि वह क्वाइड मोड में हैं। news और पढें: Instagram की सीक्रेट ट्रिक, दिखाएगी Viral Reel

अगर आप भी Instagram से ब्रेक लेना चाहते हैं या ऐप का कम इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हम आपको इस खबर में क्वाइट मोड एक्टिवेट करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं प्रोसेस… news और पढें: Instagram ने यूजर्स की सुन ली, अब पोस्ट पब्लिश होने के बाद भी बदल सकेंगे Music, जानें कैसे

Instagram पर ऐसे एक्टिवेट करें क्वाइट मोड :

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।
  • अब राइट कॉर्नर में बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • यहां आपको टॉप राइट कॉर्नर में तीन लाइन वाला आइकन मिलेगा, उसपर टैप करें।
  • इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, उनमें से नोटिफिकेशन पर टैप करें।
  • अब आपको क्वाइट मोड दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • इस तरह क्वाइट मोड एक्टिवेट हो जाएगा।

नोट : यदि आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें। इसके बाद ही आप फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हिडन वर्ड्स फीचर हुआ रिलीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया कंपनी इंस्टाग्राम ने क्वाइट मोड के साथ हिडन वर्ड्स फॉर रिकमेंडेशन फीचर को भी रोलआउट किया था। यह फीचर ऐप की प्राइवेसी सेटिंग में मिलता है। इसके जरिए यूजर स्टोरी में आए आपत्तिजनक कमेंट्स को छिपा सकते हैं। इस फीचर का उपयोग करने के लिए भी यूजर को ऐप को अपडेट करना होगा।