Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Nov 10, 2025, 05:49 PM (IST)
Instagram Reels Watch History: इंस्टाग्राम ने फाइनली अपने यूजर्स की सुन ली है। हाल ही में फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए एक काम का फीचर रोलआउट कर दिया गया है। कई बार ऐसा होता कि आप को रील देख रहे होते हैं और अचानक ही पेज रिफ्रेश हो जाता है और वो रील सामने से चली जाती है। ऐसे में उस रील को दोबारा ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी मुश्किल को अब इंस्टाग्राम ने आसान बना दिया है और यूजर्स के लिए नया Watch History फीचर रोलआउट कर दिया है। आइए जानते हैं फीचर से जुड़ी डिटेल्स और कैसे करें इसे एक्सेस। और पढें: Instagram Reels नहीं हो रहीं वायरल? बदलें ये सीक्रेट सेटिंग्स, तुरंत बढ़ेगी रीच
Instagram ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Watch History फीचर रोलआउट किया गया है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कि बिना हैंडल देखें रील्स देखते हैं और बाद में उस रील्स को ढूंढते रह जाते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स उन सभी रील्स को ढूंढ सकेंगे और उन्हें जब मन आए देख सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे Watch History फीचर करेगा काम। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ओपन करें। और पढें: Jio, Airtel या Vi आपके इलाके में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान लें काम की ट्रिक
2. इसके बाद अपनी पसंदीदा या फिर कल देखी फेवरेट रील को दोबारा देखने के लिए अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें।
3. यहां आपको टॉप पर मौजूद 3 लाइन वाले आइकन पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बा यहां आपको स्क्रोल-डाउन करके एक्टिविटी के ऑप्शन पर जाना होगा।
4. एक्टिविटी में बॉटम में जाकर आपको नया Watch History का ऑप्शन दिखाई देगा।
5. Watch History वो सभी रील्स दिखाई देंगी, जो कि आपने हाल-फिलहाल में देखी हैं।
जैसे कि हमने बताया यह फीचर हाल ही में इंस्टाग्राम में रिलीज किया गया है। अगर आपको अभी-तक यह फीचर नहीं मिला है, तो आप इसे एक्सेस करने के लिए सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें। इसके बाद आप इस फीचर को एक्सेस कर सकेंगे।