Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Feb 01, 2024, 04:24 PM (IST)
Instagram अपने कंटेंट और फीचर्स की बदौलत आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल मीडिया ऐप है। इस प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ वीडियो कॉल भी की जा सकती है। अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन उपयोग करने का तरीका नहीं जानते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल वीडियो कॉल करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों के साथ फेस-टू-फेस बात कर पाएंगे। और पढें: Instagram के ये Top 5 Hidden Features आपका Experience बदल देंगे! हर कोई नहीं करता करता इस्तेमाल
1. अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।
2. राइट कॉर्नर में बने मैसेज आइकन पर क्लिक करें।
3. चैट लिस्ट में से उस कॉन्टैक्ट को चुनें, जिससे आप बात करना चाहते हैं।
4. अब टॉप राइट कॉर्नर में बने कैमरा आइकन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद वीडियो कॉल लग जाएगी।
6. इस तरह आप वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्त से बात कर सकेंगे। और पढें: Instagram ने बड़ी परेशानी की दूर, अब पोस्ट पब्लिश करने के बाद भी फोटो को सही क्रम में लगा सकेंगे
1. वीडियो कॉल लगने के दौरान आप फोन के कैमरा स्विच कर सकते हैं।
2. माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक करके आप माइक को म्यूट कर सकते हैं।
3. स्माइली फेस आइकन पर टैप करके आप वीडियो कॉल में इफेक्ट ऐड कर सकते हैं। और पढें: Samsung Galaxy S26 Series में पहली बार मिल सकती है ये खास सुविधा, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल
वीडियो कॉल करने से पहले सुनिश्चित करें कि वाई-फाई या फिर डेटा कनेक्शन ठीक हो, जिससे आप बिना रुकावट के वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। इससे आपको वीडियो क्वालिटी भी अच्छी मलेगी। कॉलिंग के दौरान आप 4 लोगों को ऐड कर पाएंगे।
सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) ने पिछले साल टीनएजर्स को ध्यान में रखकर नाइट टाइम नज फीचर को लॉन्च किया था। यह सुविधा रिमाइंडर की तरह काम करती है। जब टीनएजर ऐप पर 10 मिनट से ज्यादा समय बिताएंगे, तो उन्हें बंद करने का रिमाइंडर मिलेगा। कंपनी का मानना है कि यह फीचर पैरेंट्स के बहुत काम आएगा।