Published By: Mona Dixit | Published: Jul 05, 2023, 02:09 PM (IST)
Instagram एक लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। ज्यादातर लोग अपने दिन का काफी समय इस पर बिताते हैं। एक बार ऐप ओपन करने के बाद घंटों Instagram Reels देखते हुए कब निकल जाते हैं, इसका पता ही नहीं चलता। अकेला होने पर यह यूजर्स का एक अच्छा साथी बन सकता है। हालांकि, दूसरी तरफ यह आपके जरूरी कामों में बाधा भी बन सकता है। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
इंस्टाग्राम पर कई बार आपका इतना समय निकल जाता है कि आप अपनी पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को ऐप यूज करने की लिमिट सेट करने का ऑप्शन देता है। जी हां, आप अपनी सुविधा के अनुसार एक टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, जितनी देर प्लेटफॉर्म का यूज करना चाहते हैं। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज
उसके बाद इंस्टाग्राम आपको एक रिमांइडर भेजकर बताएगा कि आपने कितनी देर इंस्टग्राम का यूज किया है। आज हम इस आर्टिकल में Instagram पर टाइम लिमिट सेट करने का पूरा तरीका बताया है। आइये, जानते हैं। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन दोनों यूजर्स ही ऐप की सेटिंग में जाकर Instagram यूज करने की डेली टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।
इसी तरह आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी डेली टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। वहां आपको एक-दो स्टेप ऊपर बताए गए तरीके से अधिक या अलग फॉलो करने पड़ सकते हैं।