Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 03, 2023, 07:22 PM (IST)
WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप के आने से SMS का चलन थोड़ा कम हो गया है, लेकिन अब भी स्मार्टफोन यूजर का बड़ा समूह मैसेज भेजने के लिए इस सेवा का इस्तेमाल करता है। इस ही चीज को ध्यान में रखकर Facebook ने अपने यूजर्स को Messenger के माध्यम से SMS भेजने की सुविधा दी है। अगर आप भी फेसबुक मैसेंजर को अपने डिवाइस के डिफॉल्ट SMS ऐप के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको ऐप में मौजूद एक फीचर को ऑन करना होगा। हम आपको इस खबर के माध्यम से उस फीचर को ऑन करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Facebook ने लॉन्च किया कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा
आपको बता दें कि फेसबुक अपने यूजर्स के निजी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का प्रोटेक्शन देता है। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म पर आपकी ओर से भेजा गया मैसेज पूरी तरह से सिक्योर रहता है और मैसेज के लीक होने की संभावना भी बहुत कम होती है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स का भरोसा हम पर बना रहेगा और हम उनके लिए बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। और पढें: भारत सरकार ने उठाया सख्त कदम, इस फेमस App पर लगाया बैन
आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने पिछले साल जून में मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर Calls tab को जोड़ा था। इस टैब के माध्यम से यूजर वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसमें कॉल लिस्ट भी दिखाई देती है। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देंगे होंगे पैसे! Meta ला रहा Paid फीचर्स, प्रीमियम फीचर्स का मिलेगा एक्सेस!