Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 15, 2024, 10:20 AM (IST)
Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी यानी आज पूरे देश में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह खास दिन सूर्यदेव को समर्पित और इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है। इस खास पर्व पर आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) के स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड और भेजने के प्रोसेस के बारे में। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
1. शुभकामनाएं देने के लिए अपने फोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
2. जिसे आप मकर संक्रांति की बधाई देना चाहते हैं, उसकी चैट ओपन करें।
3. स्टिकर पैक पर क्लिक करें।
4. नीचे की तरफ आपको + आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
5. इसके बाद Discovers Stickers Apps पर क्लिक करके मकर संक्रांति स्टिकर ऐप डाउनलोड करें।
6. अब सर्च बार में मकर संक्रांति स्टिकर लिख सर्च करें।
7. उस पैक पर क्लिक करके ऐड टू व्हाट्सएप पर टैप करें।
8 . स्टिकर पैक ऐड हो जाएगा और अब आप स्टिकर भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
अगर आप किसी काम में व्यस्त हैं और एक-एक करके सबको अलग से विश नहीं कर पा रहे हैं, तो आप व्हाट्सएप स्टेटस का सहारा लेकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे – और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
1. अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
2. अपडेट्स टैब पर टैप करें।
3. आपको यहां स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. इसके बाद My Status टैब पर क्लिक करें।
5. यहां आप अपनी पसंद की मकर संक्रांति से जुड़ी फोटो व वीडियो चुनें।
6. इतना करने के बाद सेंड बटन पर क्लिक करें।
7. अब आपके द्वारा चुनी गई फोटो या फिर वीडियो स्टेटस पर लग जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने साल 2018 में व्हाट्सएप स्टिकर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट किया था। तब से लेकर अब तक इस फीचर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह व्हाट्सएप के पसंदीदा फीचर्स में से एक है।