comscore

WhatsApp Channels के लिए आया नया फीचर, अब शेयर कर पाएंगे Polls

WhatsApp Channels के लिए एक नया पोल फाचर आ गया है। अब चैनल के मालिक पोल क्रिएट कर सकते हैं। फिलहाल, यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स को मिल रही है।

Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Jan 12, 2024, 09:40 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp Channels में भी पोल शेयर कर पाएंगे।
  • कंपनी ने इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
  • व्हाट्सऐप और भी कई नए फीचर पर काम कर रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp Channels को और भी उपयोगी बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम चल रहा है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए भी पोल शेयर करने की सुविधा ला रहा था। अब लंबे इंतजार के बाद इसे आखिरकार रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। जी हां, लेटेस्ट अपडेट के साथ WhatsApp Channels में पोल शेयर करने की सुविधा मिल रही है। हालांकि, फिलहाल इसे कुछ लीक बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। आइय, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Channel Polls

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने व्हाट्सऐप के इस फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.2.11 update इंस्टॉल करने वाले कुछ लकी बीटा टेस्टर्स चैनल्स में पोल शेयर करने की सुविधा का यूज कर पा रहे हैं। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

रिपोर्ट में Meta के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के नए फीचर का स्क्रीन शॉट भी दिया गया है। इसमें चैनल्स में पोल फीचर को साफ-साफ देखा जा सकता है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

चैनल में मिल रहा पोल का ऑप्शन

स्क्रीनशॉट के मुताबिक, चैट अटैचमेंट शीट के साथ एक नया ऑप्शन पोल का मिल रहा है। कैमरा, गैलेरी और उसके बाद पोल का ऑप्शन आ रहा है। इसका मतलब है कि कुछ चैनल के मालिक पोल क्रिएट कर उसे अपने चैनल में शेयर कर पाएंगे।

WhatsApp beta for Android 2.23.24.12 update से पता चला था कि कंपनी ऐसे किसी फीचर पर काम कर रही है और अब इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है।

Channels सुविधा आने के बाद से कंपनी इसे और भी बेहतर बनाने में लगा हुई है। इसके लिए पिछले साल कई सुविधाएं जारी की गई थीं और अभी भी नए फीचर्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ डेवलपमेंट फेज में हैं और कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें कि अभी इस फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया गया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ यह सुविधा सभी के लिए जारी की जाएगी। चैनल्स के अलावा अन्य ग्रुप और चैट में पोल क्रिएट कर सकते हैं।