Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 12, 2025, 08:43 PM (IST)
Android Tips: एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई तरह के हीडन फीचर मिलते हैं। इन फीचर के जरिए आप फोन को और भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही एक फीचर की जानकारी इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं। कई लोग अपने फोन के किसी फीचर या फिर एक्टिविटी की जानकारी देने के लिए स्क्रीन-रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल करते हैं। इस फीचर के जरिए आप अपने फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि, यूजर्स में अक्सर शिकायत देखी जाती है कि उनके फोन में होने वाली स्क्रीन रिकॉर्डिंग की क्वालिटी अच्छी नहीं है, तो ऐसे में वह HD ऑप्शन को चुन सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए Android स्मार्टफोन में आप HD क्वालिटी में भी अपनी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती है। आप फोन में मौजूद बिल्ट-इन फीचर का एक्सेस करके स्क्रीन रिकॉर्डिंग की क्वालिटी को इम्प्रूव कर सकते हैं। यहां जानें कैसे। और पढें: Jio, Airtel या Vi आपके इलाके में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान लें काम की ट्रिक
1. फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग की क्वालिटी को इम्प्रूव करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings को ओपन करना होगा। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
2. इसके बाद Accessibility and Convenience वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
3. यहां आपको बॉटम में Screen Recording का ऑप्शन दिखाई देगा।
4. जैसे ही आप Screen Recording वाले ऑप्शन पर टैप करेंगे, तो आपको Definition के ऑप्शन पर टैप कर देना है।
5. यहां आपके सामने High, Medium, Low व Custom के ऑप्शन दिखेंगे।
6. HD में स्क्रीन-रिकॉर्डिंग करने के लिए आपको High वाले ऑप्शन को चुनना होगा और बस आपकी फोन की सेटिंग ऑन हो जाएगी।
जैसे ही आप सेटिंग में जाकर High वाले ऑप्शन को ऑन कर देते हैं। उसके बाद से आप HD क्वालिटी में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। यह फीचर काफी सुविधाजनक है, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से स्मार्टफोन में कर सकते हैं।