Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 21, 2024, 06:13 PM (IST)
WhatsApp Tips: व्हाट्सऐप भारत का पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए आप दूर बैठे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से मैसेजिंग, कॉलिंग व वीडियो कॉल के जरिए कनेक्टेड रहते हैं। हालांकि, इन सब के अलावा भी व्हाट्सऐप में कई तरह के सीक्रेट फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती। आज हम आपको व्हाट्सऐप के एक ऐसे ही सीक्रेट फीचर की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पार्टनर व्हाट्सऐप पर किससे-क्या बातें कर रहा है, तो यह सीक्रेट फीचर आपके काफी काम आने वाला है। इस फीचर के जरिए आप अपने फोन में अपने पार्टनर का व्हाट्सऐप चला सकेंगे। खास बात यह है कि आपको इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप को भी डाउनलोड नहीं करना है। और पढें: WhatsApp का मजेदार फीचर, ऑफिस वाले लोग जरूर देखें ये ट्रिक, ऐसे करना होगा यूज
1. सबसे पहले आपको अपने पार्टनर के स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप ओपन करना होगा। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
2. इसके बाद टॉप-कॉर्नर पर मौजूद 3 डॉट आइकन पर क्लिक करें। और पढें: WhatsApp मैसेज गलती से डिलीट हो गया? ऐसे करें तुरंत रिकवर
3. यहां आपको Linked Devices के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
4. अब Link A Device पर टैप करें।
5. इसके बाद आपके सामने फोन का स्कैनर ओपन हो जाएगा।
6. इसके बाद आपको अपने फोन में WhatsApp ऐप Play Store से जाकर डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा।
7. इसके बाद व्हाट्सऐप को अपने फोन नंबर से साइन-इन करने की जगह टॉप-कॉर्नर पर मौजूद 3 डॉट्स मैन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
8. अब आपको Companion mode वाले ऑप्शन को चुनना होगा।
9. यहां आपके सामने एक QR Code ओपन हो जाएगा। इस क्यूआर कोड को आपको आपने पार्टनर के फोन से स्कैन करना होगा।
10. QR Code स्कैन करने के कुछ देर बार आपके पार्टनर की सारी चैट्स आपके फोन में आ जाएंगी। इस फीचर के जरिए आपके पार्टनर का व्हाट्सऐप आपके डिवाइस में लिंक हो जाएगा और उस पर की जाने वाली सभी चैट्स आप अपने फोन में एक्सेस कर सकेंगे।