Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 05, 2026, 02:09 PM (IST)
आजकल WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। परिवार के मैसेज, ऑफिस की चर्चा, स्कूल ग्रुप, सोसाइटी नोटिस और ग्राहकों की चैट, सब एक ही जगह इकट्ठा हो जाते हैं। ऐसे में कई बार जरूरी मैसेज नहीं मिल पाते और यूजर्स को बार-बार पूरी चैट लिस्ट स्क्रॉल करनी पड़ती है। इसी समस्या को हल करने के लिए WhatsApp ने ‘Lists’ नाम का एक फीचर पेश किया है, जो चैट्स को अलग-अलग कैटेगरी में व्यवस्थित करने में मदद करता है। और पढें: WhatsApp में जल्द आ सकता है ये कमाल का फीचर, आपकी चैटिंग को बना देगा सुपर आसान
यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो WhatsApp का इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए करते हैं। ‘Lists’ फीचर की मदद से यूजर अपनी चैट्स को अलग-अलग ग्रुप में बांट सकते हैं, जैसे फैमिली, वर्क, स्कूल या कस्टमर। इससे हर बार पूरी चैट लिस्ट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सिर्फ उसी कैटेगरी की चैट्स खोल सकते हैं, जो उस समय आपके लिए जरूरी हैं। यह फीचर एक तरह से कस्टम फिल्टर की तरह काम करता है, जिससे आपका WhatsApp पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आता है। और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आ सकता है ये बड़ा फीचर
अगर ऊपर वाला तरीका काम न करे, तो… और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज
एक बार सेटअप हो जाने के बाद, जब भी आप किसी खास कैटेगरी की चैट देखना चाहें, बस उस लिस्ट को ओपन करें और बाकी सभी चैट्स से ध्यान हटाकर जरूरी चैट पर फोकस करें।
हालांकि, यह फीचर आपके मैसेज की संख्या को कम नहीं करता, लेकिन उन्हें मैनेज करने का तरीका जरूर आसान बना देता है। ‘Lists’ की मदद से आप अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता दे सकते हैं और अनावश्यक नोटिफिकेशन के बीच भी सही जानकारी तक जल्दी पहुंच सकते हैं।