Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 24, 2023, 08:10 PM (IST)
Samsung ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए अपने डिवाइसेज में नया Maintenance Mode फीचर जोड़ा है। पहले इस फीचर को Galaxy S सीरीज के डिवाइसेज में टेस्ट किया गया था। अब इस फीचर को Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 के साथ जोड़ दिया गया है। सैमसंग का जो स्मार्टफोन OneUI 5.1 के साथ अपडेट है, उसमें आपको यह फीचर मिल जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यह फोन में इंस्टॉल किए गए किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को डिसेबल कर देता है। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
सैमसंग के फोन के लिए आया यह नया Maintenance Mode फीचर यूजर्स के डेटा को सिक्योर रखने में मदद करता है। खास तौर पर जब यूजर्स अपने फोन को सर्विस सेंटर पर रिपेयर के लिए देते हैं, उस समय इस मोड को ऑन करने के बाद यूजर का कोई निजी डेटा ओपन नहीं होता है। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
अगर, आपके पास कोई Samsung का डिवाइस है और वह लेटेस्ट Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 के साथ अपडेट है, तो आपको भी यह फीचर मिलेगा। आइए, जानते हैं इस फीचर को इनेबल करने के तरीके के बारे में… और पढें: Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 इस तारीख को होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस फीचर के इनेबल होने के बाद फोन एक बार रिस्टार्ट होगा और केवल प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिखेंगे। फोन के यूजर डेटा जैसे कि कॉन्टैक्ट्स, फोटोज, वीडियोज, ऐप डेटा आदि को इस मोड में एक्सेस नहीं किया जा सकता है।