Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 01, 2025, 04:32 PM (IST)
Google Anti Theft Alarm Feature: डिजिटल दौर में स्मार्टफोन चोरी के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ट्रैवलिंग के दौरान बस-ट्रेन में आसानी से कोई भी आपका फोन जेब से निकाल लेता है, जिसकी भनक आपको नहीं लगती। आज के समय में फोन चोरी होगा इसलिए भी गंभीर विषय बन चुका है क्योंकि आज के समय में आपका ज्यादातर सभी डेटा फोन में सेव रहता है। यूजर्स की सिक्योरिटी को देखते हुए Google कई सेफ्टी फीचर लेकर आ चुका है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए गूगल के एक ऐसे सीक्रेट फीचर की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए जैसे ही आपका फोन चोरी होगा, वैसे ही उसमें जोर से अलार्म बजने लगेगा। इससे होगा यह कि यदि चोर आपके आसपास होगा, तो आपको उसे पकड़ने में आसानी होगी। और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी
Google के इस फीचर का नाम Anti Theft Alarm है। यह फीचर आज के समय में सभी लेटेस्ट Android वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में मिलता है। यहां जानें अपने Android स्मार्टफोन में कैसे इस फीचर को करें एक्टिवेट। और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update
1. Android फोन में Anti Theft Alarm फीचर को ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Settings ओपन करना होगा। और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान
2. सेटिंग्स में आपको स्क्रोल-डाउन करने के बाद Security and Privacy का ऑप्शन देखता है।
3. इसके बाद More Security पर टैप करें।
4. यहां आपको Anti-Theft Features का ऑप्शन देखने को मिलेगा। आपको इस पर टैप करना है।
5. इसके बाद नेक्स्ट स्क्रीन पर Anti-Theft Alarm का ऑप्शन मिलेगा।
6. आपको Anti-Theft Alarm के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन कर देना है।
Anti-Theft Alarm के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन करने के बाद, जैसे ही आपका फोन चोरी होगा, वैसे ही उसमें जोर से अलार्म बजने लगता है। वैसे तो ज्यादा स्मार्टफोन में यह फीचर इस प्रोसेस के तहत मिल जाएगा। यदि आप अपने एंड्रॉइड फोन में ऐसे यह एंटी-थेप्ट अलार्म फीचर नहीं मिलता, तो आप इसे सेटिंग में लिखकर भी सर्च कर सकते हैं।