comscore

Facebook स्टोरी से फोटो और वीडियो को कैसे करें डिलीट, फॉलो करें ये सिंपल तरीका

यदि आपने गलती से Facebook Stories पर ऐसी वीडियो या फोटो अपलोड कर दी है, जिसे आप किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो हम आपको डिलीट करने का तरीका नीचे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 19, 2023, 01:34 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Facebook पर स्टोरी के रूप में फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है।
  • यूजर्स उन फोटो व वीडियो को डिलीट भी कर सकते हैं।
  • स्टोरी फेसबुक के शानदार फीचर में से एक है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

दिग्गज सोशल मीडिया ऐप Facebook ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कई सारे फीचर रोलआउट किए हैं, जिनमें से एक फेसबुक स्टोरी (Facebook Stories) है। यूजर इस फीचर के जरिए प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों के साथ अपने यादगार पल को फोटो व वीडियो के रूप में साझा कर सकते हैं। जाहिर है आप भी फेसबुक पर स्टोरीज शेयर करते होंगे और कभी-न-कभी आपने गलती से ऐसी फोटो या वीडियो अपलोड की होंगी, जिन्हें आप साझा नहीं करना चाहते होंगे। ऐसे में आप शेयर की गई फोटो या वीडियो को डिलीट कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में फेसबुक स्टोरी से फोटो और वीडियो डिलीट करने का तरीका बताएंगे। news और पढें: Facebook ने लॉन्च किया कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Facebook Stories से ऐसे डिलीट करें फोटो और वीडियो:

  • अपने स्मार्टफोन पर फेसबुक ऐप ओपन करें।
  • ऐप के टॉप में बने स्टोरी सेक्शन में जाएं।
  • स्टोरी पर टैप करें।
  • अब यहां उस फोटो या वीडियो पर टैप करें, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • इसके राइट साइड में बने तीन डॉट बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको डिलीट ऑप्शन मिलेगा, उसपर टैप करें।
  • इस तरह आप स्टोरी से फोटो व वीडियो को डिलीट कर सकेंगे।

जरूरी बात: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप फेसबुक स्टोरी में से किसी भी फोटो या वीडियो को डिलीट करेंगे, तो वे फोटो व वीडियो Messenger ऐप में से खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगी। आप दोनों मोबाइल ऐप्स पर डिलीट हुई फोटो और वीडियो को नहीं देख पाएंगे। news और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देंगे होंगे पैसे! Meta ला रहा Paid फीचर्स, प्रीमियम फीचर्स का मिलेगा एक्सेस!

इस महीने शुरू किया यह अभियान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक की पेरेंटल कंपनी मेटा (Meta) ने इस महीने की शुरुआत में भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स और इंफोर्मेंशन टेक्नलॉजी मंत्रालय के साथ साझेदारी की थी। इस पार्टनरशिप के तहत Digital Suraksha कैंपेन की शुरुआत की गई। इसके जरिए कंपनी लोगों को ऑनलाइन सेफ्टी के बारे में जागरूक करेगी। news और पढें: Facebook Story में अंजाने में शेयर कर दी गलत फोटो या वीडियो, ऐसे करें Delete

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

साथ ही, लोगों को ये भी जानकारी दी जाएगी कि वह कैसे ऑनलाइन फ्रॉड को पहचानें और रिपोर्ट करें। कंपना का मानना है कि इस अभियान से ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में भी कमी आएगी।