Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2023, 07:28 PM (IST)
अगर आपके iPhone की स्टोरेज फुल हो गई है और इससे आपको बहुत परेशानी हो रही है, तो आपको इस खबर में समाधान मिलेगा। हम आपको यहां एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चंद सेकेंड में फोन में मौजूद डुप्लीकेट फोटोज और वीडियोज को डिलीट कर सकेंगे। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस… और पढें: iPhone 15 सिर्फ 40,999 रुपये में खरीदें, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा सुनहरा Offer
एक से अधिक डुप्लीकेट फोटो या वीडियो डिलीट करने के लिए आप स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में सिलेक्ट विकल्प पर टैप करें। इसके बाद सभी फोटो और वीडियो मर्ज होकर डिलीट सेक्शन में पहुंच जाएंगी। यहां से आप फोटोज व वीडियो को डिलीट या रिकवर कर सकते हैं। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई
आपको बता दें कि अमेरिकन कंपनी एप्पल ने पिछले साल iPhone 14 को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा था। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। एप्पल आईफोन 14 स्मार्टफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे शानदार लुक प्रदान करता है। इसपर गेम खेलने और वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाता है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में A15 बायोनिक चिपसेट के साथ पावरफुल बैटरी दी गई है।
अब कैमरे की बात करें, तो आईफोन 14 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP के दो लेंस मौजूद हैं, जबकि सेल्फी के लिए भी 12MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।