comscore

iPhone की स्टोरेज हो गई है फुल, ऐसे डुप्लीकेट फोटो और वीडियो करें डिलीट

IPhone की स्टोरेज को खाली करना बहुत आसान है। हम आपको नीचे डुप्लीकेट फोटोज और वीडियो डिलीट करने का तरीका बताने जा जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2023, 07:28 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • iPhone की स्टोरेज डुप्लीकेट फोटोज और वीडियो के कारण फुल हो जाती है।
  • फोन में डुप्लीकेट फोटो व वीडियो को डिलीट करने का ऑप्शन दिया गया है।
  • यूजर खास फीचर की मदद से डुप्लीकेट फोटो व वीडियो को डिलीट कर सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

अगर आपके iPhone की स्टोरेज फुल हो गई है और इससे आपको बहुत परेशानी हो रही है, तो आपको इस खबर में समाधान मिलेगा। हम आपको यहां एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चंद सेकेंड में फोन में मौजूद डुप्लीकेट फोटोज और वीडियोज को डिलीट कर सकेंगे। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस… news और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!

ऐसे डिलीट करें डुप्लीकेट फोटो व वीडियो :

  • अपने आईफोन में फोटो ऐप को ओपन करें।
  • ‘Albums’ पर जाएं।
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करके ‘Utilities’ में जाएं।
  • यहां आपको ‘Duplicates’ ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपको स्क्रीन पर ‘Merge’ विकल्प के साथ डुप्लीकेट फोटो व वीडियो के मैच दिखाई देंगे।
  • अब मर्ज पर टैप करें।
  • इसके बाद डुप्लीकेट फोटो व वीडियो मर्ज होकर डिलीट सेक्शन में चली जाएंगी।

काम की बात

एक से अधिक डुप्लीकेट फोटो या वीडियो डिलीट करने के लिए आप स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में सिलेक्ट विकल्प पर टैप करें। इसके बाद सभी फोटो और वीडियो मर्ज होकर डिलीट सेक्शन में पहुंच जाएंगी। यहां से आप फोटोज व वीडियो को डिलीट या रिकवर कर सकते हैं। news और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश

iPhone 14 की डिटेल

आपको बता दें कि अमेरिकन कंपनी एप्पल ने पिछले साल iPhone 14 को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा था। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। एप्पल आईफोन 14 स्मार्टफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे शानदार लुक प्रदान करता है। इसपर गेम खेलने और वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाता है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में A15 बायोनिक चिपसेट के साथ पावरफुल बैटरी दी गई है। news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अब कैमरे की बात करें, तो आईफोन 14 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP के दो लेंस मौजूद हैं, जबकि सेल्फी के लिए भी 12MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।