comscore

फोन के बोरिंग Google सर्च को बनाएं मजेदार, 1 क्लिक में मिलेंगी काम की खबरें

डिफॉल्ट रूप से आने वाले Google सर्च विजेट को आप आकर्षित भी बना सकते हैं। यहां जानें कैसे गूगल सर्च को आप कस्टमाइज करके उसका रंग-रूप कैसे बदल सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: Jun 02, 2025, 06:07 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Android स्मार्टफोन में Google Search बार को आप डायरेक्टली होम-स्क्रीन के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। आपको सर्च बार में कुछ सर्च करने के लिए टेक्स्ट, वॉइस और फोटो की सुविधा मिलती है। टेक्स्ट टाइप करके आप किसी चीज के बारे में गूगल सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें बोलकर सर्च करने की भी सुविधा है। इसके अलावा, यदि आप किसी तस्वीर से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप गूगल लेंस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। डिफॉल्ट रूप से आने वाले गूगल सर्च विजेट को आप आकर्षित भी बना सकते हैं। यहां जानें कैसे गूगल सर्च को आप कस्टमाइज करके उसका रंग-रूप बदल सकते हैं। news और पढें: PF निकालने से पहले करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो फंस सकता है पैसा

How to Customize Google Search Widget in Android phone

1. Google सर्च बार विजेट को कस्टमाइज करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की Settings को ओपन करनी होगी। news और पढें: आपका पूरा फोन हो सकता है हैक, इस वायरस का आया अलर्ट, जानें क्या करें और कैसे बचें

2. इसके बाद स्क्रोल-डाउन करके Google के ऑप्शन पर क्लिक करें। news और पढें: Google Maps में कैसे करें किसी जगह को सेव, जानें पूरा तरीका

3. यहां आपको All Services पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Search, Assistant and Voice के ऑप्शन पर जाना होगा।

5. इसके बाद Customize search Widget पर जाएं।

6. यहां से आपको बोरिंग गूगल सर्च को मजेदार बनाने के कई ऑप्शन मिलेंगे। आप डिफॉल्ट रूप से ग्रे दिखने वाले विजेट की ट्रांसपेरेंसी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, कलर को कस्टमाइज करने का भी ऑप्शन आपको मिलता है।

7. यहां आपको Shortcuts का भी ऑप्शन मिलेगा। Google सर्च बार में आपको डिफॉल्ट रूप से गूगल लेंस और माइक का आइकन मिलता है। आप इसके साथ गूगल की अन्य सुविधाओं को भी जोड़ सकते हैं, जिसमें गूगल ट्रांसलेशन, म्यूजिक, न्यूज व वेदर जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपको खबरें पढ़ना पसंद हैं, तो आप न्यूज के आइकन पर 1 क्लिक करके सभी खबरें पढ़ सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस तरह आप अपने एंड्रॉइड फोन के बोरिंग गूगल सर्च विजेट को मजेदार और काम का बना सकते हैं।