comscore

आपकी फोटो आपके पार्टनर के Instagram पर होगी पोस्ट, ऐसे करें Collab

Instagram पर यदि आप अभी तरह Tag या फिर Mention के जरिए अपने दोस्तों व परिवारवालों को फोटो व वीडियो शेयर करते हैं, तो अब आपको अपग्रेड हो जाना चाहिए। जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Jun 01, 2025, 12:57 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम पर हम अपने दोस्तों, परिवारवालों व खास लोगों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। यदि आप अभी भी अपने दोस्तों व परिवारवालों को इंस्टग्राम में टैग करने के लिए टैग या फिर Mention फीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको अपग्रेड हो जाने की जरूरत है। दरअसल, इंस्टाग्राम में काफी समय पहले ऐसा फीचर आ चुका है, जिसके जरिए आप अपनी फोटो व वीडियो को अपनी प्रोफाइल के साथ-साथ अपने दोस्तों व परिवारवालों की इंस्टा प्रोफाइल पर शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। news और पढें: Instagram Reels नहीं हो रहीं वायरल? बदलें ये सीक्रेट सेटिंग्स, तुरंत बढ़ेगी रीच

How to Collab Your Photo to yours Friends Instagram profile

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप ओपन करें। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम

2. इसके बाद होम पेज के बीचोबच दिख रहे + आइकन पर क्लिक करें। news और पढें: Jio, Airtel या Vi आपके इलाके में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान लें काम की ट्रिक

3. अब पहले नंबर पर दिख रहे पोस्ट वाले ऑप्शन पर टैप करें।

4. इसके बाद आपके सामने आपके फोन की गैलेरी ओपन हो जाएगी। आप जो भी फोटो अपने पार्टनर के साथ शेयर करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट कर लें।

5. अब फोटो पर ऑडियो पर फिल्टर लगाकर Next पर टैप करें।

6. इसके बाद नेक्स्ट स्क्रीन पर Tag People का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक कर दें।

7. अब Invite Collaboration वाले ऑप्श पर टैप करें और सर्च बार में उस शख्स की प्रोफाइल एंटर करें, जिसे आप अपनी फोटो व वीडियो टैग करके कोलैब करना चाहते हैं।

8. उस शख्स की प्रोफाइल पर टैप करें और फिर टॉप पर दिख रहे राइट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। ध्यान रहे कॉलेब की रिक्वेस्ट पहले उस शख्स को DM में जाएगी, यदि उसने वो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की है, तभी वो फोटो व वीडियो उनकी प्रोफाइल पर शो होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस तरह आपकी वो फोटो व वीडियो उस शख्स को टैग हो जाएगी और वो फोटो उनके फॉलोवर्स को उनकी प्रोफाइल पर देखने को मिलेगी। शुरुआती रूप में इस फीचर के जरिए इंस्टाग्राम क्रिएट ब्रांड को कोलैब किया करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल दोस्तों व परिवारवालों को टैग करने के लिए भी किया जाता है।